Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में बढ़ाई गईं पैरा मेडिकल और नर्सिंग की 1 हजार सीटें, धामी सरकार ने दी मंजूरी – Uttarakhand

1 thousand seats of para medical and nursing increased in Uttarakhand, Dhami government approvedइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all)देहरादून। उत्तराखंड में पैरा मेडिकल और नर्सिंग के क्षेत्र में नौकरी के बढ़ते अवसरों से हेल्थ सेक्टर में पढ़ाई करने वाले छात्रों की संख्या में वृद्धि हुई है। पैरा मेडिकल और नर्सिंग कोर्स में छात्रों की बढ़ती दिलचस्पी को देखते हुए राज्य सरकार ने इस सत्र में एक हजार नई सीटों को मंजूरी दे दी है।राज्य में बीते कुछ वर्षों में कई नए सरकारी और प्राइवेट मेडिकल कॉलेज खुले हैं। नए अस्पताल भी खुल रहे हैं। इससे मेडिकल, पैरा मेडिकल व नर्सिंग की पढ़ाई करने वाले युवाओं के लिए रोजगार के मौके बढ़ रहे हैं। सरकारी क्षेत्र में ही बीते एक साल में करीब पांच हजार युवाओं को जॉब मिल चुकी है। ऐसे में नर्सिंग और पैरा मेडिकल कोर्स के लिए युवाओं में रुझान बढ़ा है। इसके फलस्वरूप इस साल प्राइवेट-सरकारी कॉलेजों में नर्सिंग व पैरा मेडिकल कोर्स करने वाले युवाओं की संख्या में इजाफा हुआ है। इसे देखते हुए कोर्स संचालित करने वाले कॉलेजों ने सीट बढ़ाने के लिए सरकार के समक्ष आवेदन किया। इस पर सरकार ने लगभग एक हजार नई सीटें बढ़ाई हैं। इसमें करीब 500 सीटें नर्सिंग और 500 ही पैरा मेडिकल की शामिल हैं।तीन मेडिकल कॉलेज प्रस्तावित : पैरा मेडिकल-नर्सिंग में दाखिले की दौड़ के पीछे एक वजह राज्य में प्रस्तावित कई मेडिकल कॉलेज भी हैं। पिथौरागढ़ और रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज पर काम चल रहा है। टिहरी में टीएचडीसी और सरकार के सहयोग से मेडिकल कॉलेज खोलने की योजना पर काम जारी है। हर्रावाला कैंसर इंस्टिट्यूट और हल्द्वानी कैंसर रिसर्च इंस्टिट्यूट में भी स्वास्थ्य कर्मचारियों की जरूरत पड़ने वाली है। एम्स ऋषिकेश के कुमाऊं में बनने वाले सेटेलाइट सेंटर में भी रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।स्वास्थ्य सचिव डॉ.आर राजेश कुमार ने कहा, ”स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर पैदा होने से इस क्षेत्र में युवाओं की दिलचस्पी तेजी से बढ़ रही है। इसे देखते हुए इस वर्ष नर्सिंग व पैरा मेडिकल के क्षेत्र में करीब एक हजार नई सीटों को मंजूरी दी है। इसमें कुछ की स्वीकृति नए कॉलेजों के लिए हैं जबकि कुछ सीटें पुराने कॉलेजों में बढ़ाई गई हैं।”

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी धनतेरस की शुभकामनाएं

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को धनतेरस के पावन पर्व की हार्दिक…

1 hour ago

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड फिल्म पुरस्कारों को दी मंजूरी

वर्ष 2024 एवं 2025 के लिए चयनित फिल्मों एवं कलाकारों को मिलेगा उत्तराखण्ड फिल्म पुरस्कार…

2 hours ago

राज्य स्थापना दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने की बैठक, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश –

 चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )उत्तराखंड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ के अवसर पर 09 नवंबर…

6 hours ago

पोखरी क्षेत्र में भालू का आतंक, कई मवेशियों को बनाया निवाला, वन विभाग ने ड्रोन से शुरू की निगरानी –

 चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )जनपद के पोखरी क्षेत्र में भालू का आतंक लगातार बढ़ता जा…

7 hours ago

लामबगड़ में भीषण सड़क हादसा, बोलेरो पिकअप और किआ कार की भिड़ंत में 7-8 लोग घायल

एसडीआरएफ और पुलिस की संयुक्त टीम ने चलाया राहत-बचाव अभियान, घायलों को एंबुलेंस से पहुंचाया…

8 hours ago

धामी सरकार में पर्यटन सुविधाओं को विस्तार, चमोली के वाण में 1.36 करोड़ से बनेगी आधुनिक सतही पार्किंग

नंदा राजजात यात्रा के प्रमुख पड़ाव वाण में 84 वाहनों की पार्किंग क्षमता होगी विकसित…

8 hours ago