Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में पकड़ी बिजली की अनोखी चोरी, मीटर की केबल से पहले उपभाेक्ताओं ने कट लगाकर जोड़ी लाइन – Uttarakhand

A unique theft of electricity was caught in Uttarakhand, consumers cut the cable before the meter and connected the lineइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all)देहरादून। राजधानी दून में भी इन दिनों बिजली चोरी के मामले प्रकाश में आ रहे हैं। एक दिन पहले जाखन में वेंडिंग जोन के निर्माण कार्य में बिजली चोरी पकड़ी गई तो अब प्रेमनगर क्षेत्र में कॉमर्शियल प्रयोग के लिए धड़ल्ले से बिजली चोरी किया जाना पकड़ में आया है। यहां ऊर्जा निगम की विजिलेंस टीम ने राजेश भाटिया नाम के एक व्यापारी के प्रतिष्ठान में बिजली चोरी पकड़ी। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए ऊर्जा निगम के अवर अभियंता आरिफ अली ने बिजली चोरी के आरोपित के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने के लिए प्रेमनगर थाने को तहरीर दी है।पुलिस को दी गई तहरीर के मुताबिक विजिलेंस को सूचना मिली थी कि प्रेमनगर में राजेश भाटिया कमर्शियल प्रयोग के लिए बिजली चोरी कर रहे हैं। जिस पर टीम ने छापा मारा तो वहां पाया गया कि राजेश भाटिया ने मुख्य लाइन के केबल पर मीटर से पहले ही कट लगाकर 22.05 मीटर अतिरिक्त केबल जोड़ी है। जिससे कमर्शियल उपयोग के लिए बिजली चोरी किया जाना प्रकाश में आया। बिजली चोरी के लिए लगाई गई केबल को साक्ष्य के रूप में सील कर दिया गया है।प्रेमनगर थाना के प्रभारी निरीक्षक को दी गई तहरीर में आरोपित के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने का अनुरोध किया गया है। वहीं, क्षेत्र के अवर अभियंता आरिफ अली के मुताबिक मुकदमा दर्ज कराकर प्रकरण में सख्त कार्रवाई की जाएगी। दूसरी तरफ ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक अनिल यादव ने कहा है कि बिजली चोरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सख्त कार्रवाई के लिए सभी अभियंताओं को निर्देश जारी किए गए हैं। विजिलेंस के साथ ही सब स्टेशन स्तर पर भी अलर्ट रहते हुए बिजली चोरी रोकने को कहा गया है।पांच लाख उपभोक्ताओं को अब तक 15 करोड़ सब्सिडीऊर्जा निगम की ओर से सितंबर से अब तक प्रदेश के पांच लाख उपभोक्ताओं को 15 करोड़ से अधिक रुपये की सब्सिडी प्रदान की जा चुकी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बीते सितंबर में अपने जन्मदिन के अवसर पर यह सब्सिडी देने की घोषणा की गई थी। जिसके बाद से ऊर्जा निगम हिमाच्छादित क्षेत्र के उपभोक्ता और बीपीएल उपभोक्ताओं के साथ ही एक किलोवाट भार पर 100 यूनिट तक उपभोग करने वाले उपभोक्ताओं को सब्सिडी का लाभ दे रही है।सीएम ने जन्मदिवस पर दी थी राहतबीते सितंबर में मुख्यमंत्री ने अपने जन्मदिवस के उपलक्ष्य पर राज्य के आर्थिक रूप से कमजोर उपभोक्ताओं को विद्युत बिल में राहत प्रदान किए जाने की घोषणा की थी। जिसके तहत ऐसे उपभोक्ताओं को बिल में 50 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। प्रदेश में हिम-आच्छादित क्षेत्र, बीपीएल श्रेणी के ऐसे सभी विद्युत उपभोक्ता जिनका मासिक विद्युत उपभोग 200 यूनिट प्रति माह तक है और घरेलू श्रेणी के ऐसी सभी विद्युत उपभोक्ता जिनका अनुबंधित भार एक किलोवाट तक और मासिक विद्युत उपभोग 100 यूनिट तक है, उन्हें विद्युत दरों में सब्सिडी का लाभ दिया जा रहा है। इस सब्सिडी का लाभ एक सितंबर से उपभोक्ताओं के विद्युत खपत पर बिलिंग सिस्टम के माध्यम से दिया जा रहा है।वर्तमान में औसतन प्रति माह पांच लाख से अधिक उपभोक्ताओं को 15 करोड़ से अधिक की सब्सिडी प्रदान की जा चुकी है। अन्य संबंधित विद्युत उपभोक्ता अपना घोषणा पत्र संबंधित खंड कार्यालय में 31 मार्च 2025 तक उपलब्ध कराकर सब्सिडी का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

अग्निपथ योजना में बड़ा बदलाव: 75 प्रतिशत अग्निवीरों को दो साल का अतिरिक्त सेवा विस्तार – myuttarakhandnews.com

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने अग्निपथ योजना में बड़ा बदलाव करते हुए चार साल की…

12 minutes ago

गंगनानी के पास हुआ हादसा, इनोवा कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी, 4 की मौत – myuttarakhandnews.com

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी जिले में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी के पास बृहस्पतिवार को दर्दनाक सड़क…

18 minutes ago

उत्तरकाशी में बड़ा सड़क हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन, पांच की मौत

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया।…

2 hours ago

उत्तरकाशी में भीषण सड़क हादसा, गंगोत्री धाम जा रही कार नदी में गिरी, कई लोगों की मौत – myuttarakhandnews.com

उत्तरकाशीः उत्तराखंड के उत्तरकाशी गंगनानी गर्मकुंड के पास गुरुवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया.…

2 hours ago

रानीपोखरी में 8 से 10 बीघा भूमि पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई

उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी बोले—अवैध प्लॉटिंग और अनधिकृत निर्माण के खिलाफ जारी रहेगा अभियान देहरादून। मसूरी-देहरादून…

2 hours ago

अमित शाह के समक्ष ‘वंदे मातरम्’ की प्रस्तुति देंगे भातखंडे संगीत महाविद्यालय के विद्यार्थी –

  देहरादून। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के 6 नवंबर को प्रस्तावित देहरादून दौरे के दौरान…

2 hours ago