24 घंटे के भीतर ₹8 लाख मूल्य की चोरी गई विद्युत सामग्री की शत-प्रतिशत बरामदगी –

 
चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
चमोली पुलिस ने एक बार फिर त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई का परिचय देते हुए लगभग ₹8 लाख मूल्य के बिजली लाइन निर्माण सामग्री चोरी प्रकरण का सफल अनावरण कर शत-प्रतिशत माल बरामद करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
उल्लेखनीय है कि 04 जुलाई 2026 को टी.एस. पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड में साइट इंजीनियर नकुल कुमार, निवासी जमुई (बिहार) द्वारा कोतवाली कर्णप्रयाग में सूचना दी गई कि आर.डी.एस.एस. परियोजना के अंतर्गत कर्णप्रयाग क्षेत्र के नौटी, पुडियाणी एवं जाख गांवों में बिजली लाइन बदलने हेतु साइट पर रखी गई लगभग 1100 मीटर पीवीसी (A.B.C.) केबल, 3-4 कुंतल एल्युमीनियम वायर एवं हार्डवेयर सामग्री अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ली गई है। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पँवार के निर्देश पर तत्काल मुकदमा पंजीकृत कर क्षेत्राधिकारी कर्णप्रयाग त्रिवेन्द्र सिंह राणा के पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक विनोद थपलियाल के निर्देशन में पुलिस टीम का गठन किया गया।गठित टीम ने घटनास्थल के आसपास गहन सुरागरसी एवं पतारसी करते हुए आने-जाने वाले मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों का बारीकी से विश्लेषण किया। जांच के दौरान रात्रि में एक संदिग्ध छोटा हाथी (लोडर) वाहन की आवाजाही प्रकाश में आई।
पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आज दोपहर 12:30 बजे गौचर पुलिस चौकी पर उक्त संदिग्ध वाहन को रोककर तलाशी ली। वाहन से चोरी किया गया पूरा माल (शत-प्रतिशत बरामदगी) बरामद कर लिया गया तथा घटना में संलिप्त आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों में मो. दानिश पुत्र राशिद निवासी ग्राम महमूनपुर टिगरी थाना भोजपुर जनपद मुरादाबाद उ. प्र.उम्र 23 वर्ष, चाँद मोहम्मद पुत्र इलियास निवासी उपरोक्त उम्र 20 वर्ष, फरमान पुत्र बाबूखान निवासी ग्राम सैमरी थाना राजपुरा जनपद सम्भल उ. प्र. उम्र 30 वर्ष, सुएब पुत्र सालउद्दीन निवासी ग्राम शिकारपुर थाना शिकारपुर जनपद बुलंदशहर उ. प्र. उम्र 23 वर्ष। अभियुक्तों से घटना में प्रयुक्त छोटा हाथी लोडर वाहन (UP 14 ST 4911), 08 बंडल पीवीसी (A.B.C.) केबल वायर,07 बंडल एल्युमीनियम वायर,04 कट्टे हार्डवेयर एसेसरीज, बरामद माल की कुल अनुमानित कीमत लगभग ₹8,00,000 बरामत किया गया है। अभियुक्तों के विरुद्ध मु0अ0सं0-21/2026, धारा 303(2)/317(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS)के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत है। सभी अभियुक्तों को माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक मानवेन्द्र गुसाई, उपनिरीक्षक सरोज नौटियाल, अ.उ.नि. विजय जखमोला, अ.उ.नि. गणेश कुमार, हेडकांस्टेबल अशोक रावत, हेडकांस्टेबल हनुमंत, कांस्टेबल सुशील कुमार टीम में शामिल थे।

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

विदेश में बैठा मास्टरमाइंड, पहाड़ में फैला जाल: STF ने BotBro ठगी कांड के दो बड़े खिलाड़ी दबोचे। – myuttarakhandnews.com

देहरादून। ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर उत्तराखंड के भोले-भाले लोगों से करोड़ों रुपये ठगने वाले…

1 hour ago

दिवाली पर उत्तराखंड के सरकारी कर्मचारियों को तोहफा, महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी – myuttarakhandnews.com

देहरादून। दिवाली के मौके पर उत्तराखंड के सरकारी कर्मचारियों को एक सप्ताह के भीतर दूसरा…

1 hour ago

अच्छी सीख से संवरता है छात्रों का भविष्य- डॉ घनशाला –

देहरादून,  ग्राफिक एरा ग्लोबल स्कूल के वार्षिक उत्सव प्रिस्मौरा-2026 में नन्हे कलाकारों ने संगीत, नृत्य…

2 hours ago

उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी तेज, चुनाव से जुड़े अधिकारियों के होंगे तबादले – myuttarakhandnews.com

देहरादून। उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 2027 को स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने…

2 hours ago

Uttarakhand Government Approves 3% DA Hike for State Employees Ahead of Diwali | Uttarakhand News Network

In a festive gift ahead of Diwali, the Uttarakhand government has approved a 3% increase…

3 hours ago