राजकीय नर्सिंग कॉलेज पटियालाधार की प्राचार्य डॉ. ममता को नगरवासियों ने दी भावभीनी विदाई –

 
चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
राजकीय नर्सिंग कॉलेज पटियालाधार, चमोली की प्राचार्य डॉ. ममता के स्थानांतरण पर गोपेश्वर नगर के प्रबुद्ध नागरिकों एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों ने उनके सम्मान में भावभीनी विदाई समारोह आयोजित किया। समारोह में वक्ताओं ने उनके नौ वर्षों के कार्यकाल को सेवा, समर्पण और उपलब्धियों से परिपूर्ण बताते हुए उनके योगदान की सराहना की।
वरिष्ठ पत्रकार क्रांति भट्ट ने कहा कि सरकारी संस्थानों में जब कोई अधिकारी सेवा और समर्पण की भावना से कार्य करता है तो वह संस्थान नई ऊंचाइयों को प्राप्त करता है। डॉ. ममता ने अपने नेतृत्व से राजकीय नर्सिंग कॉलेज को प्रदेश के अग्रणी शिक्षण संस्थानों में स्थापित किया है। उषा रावत ने कहा कि पिछले नौ वर्षों में डॉ. ममता ने अथक मेहनत और दूरदर्शिता के साथ कॉलेज को नई पहचान दिलाई। आज प्रदेश के 100 से अधिक नर्सिंग कॉलेजों के बीच राजकीय नर्सिंग कॉलेज गोपेश्वर अपनी विशिष्ट पहचान रखता है।
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के शिक्षक डॉ. दर्शन नेगी ने कहा कि किसी भी शिक्षण संस्थान की गुणवत्ता और अनुशासन उसके प्राचार्य के नेतृत्व पर निर्भर करता है। डॉ. ममता ने शिक्षा के साथ-साथ अनुशासन और उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण स्थापित कर कॉलेज को नई दिशा दी है।
भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी की जनपद शाखा के अध्यक्ष ओमप्रकाश डोभाल ने कहा कि रेड क्रॉस द्वारा संचालित स्वास्थ्य, प्राथमिक उपचार एवं आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रमों में राजकीय नर्सिंग कॉलेज का हमेशा सक्रिय सहयोग मिला। उन्होंने विश्वास जताया कि भविष्य में भी यह सहयोग समाजहित में जारी रहेगा।
अपने सम्मान समारोह में भावुक हुईं डॉ. ममता ने कहा कि वर्ष 2016 में उन्होंने स्वयं चमोली जैसे सीमांत जनपद में सेवा देने का निर्णय लिया था और यहां कार्य करना उनके लिए गर्व की बात रही। उन्होंने कहा कि नौ वर्षों के दौरान जनप्रतिनिधियों, प्रशासन, सामाजिक संगठनों एवं आम जनता ने उन्हें हमेशा परिवार की तरह सहयोग दिया, जिसके कारण कॉलेज निरंतर प्रगति करता रहा।
उन्होंने बताया कि राजकीय नर्सिंग कॉलेज गोपेश्वर से शिक्षित विद्यार्थी आज देश के विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। प्रदेश के 113 नर्सिंग कॉलेजों में से इस संस्थान के विद्यार्थियों ने तीन बार स्वर्ण पदक तथा तीन बार रजत पदक प्राप्त कर कॉलेज और जनपद का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने इस सफलता का श्रेय कॉलेज परिवार, विद्यार्थियों और चमोली की जनता के सहयोग को दिया। समारोह में विनोद कनवासी, राजा तिवारी, सुरेंद्र रावत, विमल राणा, सभासद दीपक भट्ट, दीपक, संजय कुमार, आयुष चौहान, शशि देवली, कृष्ण कुमार सेमवाल, प्रमोद सेमवाल, जयंती देवी, रेखा नेगी, अनवर सिंह, प्रकाश सिंह, विष्णु सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

विदेश में बैठा मास्टरमाइंड, पहाड़ में फैला जाल: STF ने BotBro ठगी कांड के दो बड़े खिलाड़ी दबोचे। – myuttarakhandnews.com

देहरादून। ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर उत्तराखंड के भोले-भाले लोगों से करोड़ों रुपये ठगने वाले…

1 hour ago

दिवाली पर उत्तराखंड के सरकारी कर्मचारियों को तोहफा, महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी – myuttarakhandnews.com

देहरादून। दिवाली के मौके पर उत्तराखंड के सरकारी कर्मचारियों को एक सप्ताह के भीतर दूसरा…

2 hours ago

अच्छी सीख से संवरता है छात्रों का भविष्य- डॉ घनशाला –

देहरादून,  ग्राफिक एरा ग्लोबल स्कूल के वार्षिक उत्सव प्रिस्मौरा-2026 में नन्हे कलाकारों ने संगीत, नृत्य…

2 hours ago

उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी तेज, चुनाव से जुड़े अधिकारियों के होंगे तबादले – myuttarakhandnews.com

देहरादून। उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 2027 को स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने…

2 hours ago

Uttarakhand Government Approves 3% DA Hike for State Employees Ahead of Diwali | Uttarakhand News Network

In a festive gift ahead of Diwali, the Uttarakhand government has approved a 3% increase…

4 hours ago