Latest posts by Sapna Rani (see all)देहरादून। उत्तराखंड बोर्ड के 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम 30 अप्रैल को जारी किए जाएंगे।। इस बार 10वीं और 12वीं में 2,01,737 छात्रों ने परीक्षा दी है। वहीं, इसी दिन अंक सुधार द्वितीय का रिजल्ट भी घोषित किया जाएगा।विद्यालयी शिक्षा परिषद की ओर से 30 अप्रैल को सुबह 11:30 बजे उत्तराखंड बोर्ड के सभापति की मौजूदगी में परीक्षा परिणाम जारी किए जाएंगे। ये परीक्षा परिणाम रामनगर के उत्तराखंड बोर्ड मुख्यालय से घोषित किये जायेंगे। इसके साथ ही अंक सुधार द्वितीय का रिजल्ट भी जारी किया जाएगा। उत्तराखंड बोर्ड के सभापति महावीर सिंह बिष्ट इस परीक्षा परिणाम की घोषणा रामनगर के एनेक्सी भवन में करेंगे। इस बार उत्तराखंड बोर्ड में 10वीं में 1,16,823 और 12वीं में 94,914 परीक्षार्थी शामिल हुए थे।उल्लेखनीय है कि इस साल बोर्ड की परीक्षाएं 27 फरवरी से शुरू होकर 16 मार्च को तक चली थीं। इसमें 10वीं और 12वीं में 2,01,737 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी है। दसवीं में 1,16,823 जबकि 12वीं में 94,914 परीक्षार्थियों ने बोर्ड एग्जाम दिया था। वहीं, बोर्ड परीक्षाओं के लिए उत्तराखंड में 156 संवेदनशील और छह अतिसंवेदनशील परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।
देर रात पुलिस टीमों ने चलाया आकस्मिक चेकिंग अभियान, 4 संदिग्ध युवकों को पूछताछ के…
उत्तराखण्ड में एनसीसी के विस्तार एवं आधुनिक आधारभूत संरचना के विकास पर हुई महत्वपूर्ण चर्चा…
देहरादून। प्रेमनगर क्षेत्र में पीजी और हॉस्टलों में रहने वाले छात्र-छात्राओं की गतिविधियों पर नजर…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 19 Aug: A grand celebration of national pride, artistic expression,…
देहरादून। नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ एसटीएफ उत्तराखंड और औषधि प्रशासन विभाग ने संयुक्त…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 19 Aug: A meeting of the Road Safety Monitoring Committee was held…