Latest posts by Sapna Rani (see all)पिथौरागढ़: पिथौरागढ़ जिले के बेरीनाग के चौकोड़ी में एक स्कूल बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। दुर्घटना में दो बच्चे घायल हैं जिनका सीएचसी में उपचार किया जा रहा है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह हिमालया इंटर कालेज चौकोड़ी के बच्चे और शिक्षक बस से स्कूल जा रहे थे। रास्ते में गिरे बिजली के तार को हटाने के लिए जब चालक बस को रोककर उतरा तभी बस एकाएक ढलान पर अपने आप चली और खाई में पलटने के बाद चीड़ के पेड़ से टकराकर रुक गई। इस दुर्घटना में 10वीं कक्षा के छात्र लक्षित पंत और 12वीं कक्षा की छात्रा बिनीता बोहरा घायल हो गई। इसके बाद दोनों घायल बच्चों को सीएचसी बेड़ीनाग पहुंचाया गया। जहां पर दोनों का उपचार किया जा रहा है।
459 करोड़ से एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय में अनुसंधान संरचना होगी सुदृढ- रावत एनआईटी श्रीनगर के…
जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर एसआईआर आपत्ति…
देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की प्रचंड बारिश ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है।…
हाईकोर्ट शिफ्टिंग को लेकर वकीलों में आक्रोश, नैनीताल बार एसोसिएशन अब उठाएगा ये कदम |…
जिलाधिकारी ने लंबित प्रकरणों में तेजी, समयबद्ध फॉलोअप और विभागीय समन्वय सुनिश्चित करने के दिए…
एक गंभीर घायल टिहरी। टिहरी जिले के देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में…