“एक राज्य एक पंचायत चुनाव” पर हरिद्वार के साथ हुआ संवाद
31अगस्त को हरिद्वार फिर करेगा मंथन
देहरादून। उत्तराखंड त्रिस्तरीय पंचायत संगठन के प्रतिनिधि मंडल ने आज हरिद्वार जनपद के त्रिस्तरीय पंचायत के प्रतिनिधियों से मुलाकात की। उन्होंने “एक राज्य एक पंचायत चुनाव” के लिए हरिद्वार जनपद का सहयोग मांगा। कहा कि इस राज्य के 12 जनपदों में आंदोलन चल रहा है। इस आंदोलन को हरिद्वार भी अपना सहयोग दे। उन्होंने कहा कि 12 जनपदों में तीन पंचायतें एक मंच में आ गई है, इस प्रयोग को हरिद्वार में भी किया जाए। हरिद्वार के प्रतिनिधियों ने 31 अगस्त को आपस में बैठ कर इस प्रस्ताव पर विचार मंथन किए जाने का आश्वासन दिया है।
राज्य अतिथि गृह हरिद्वार में आयोजित संवाद कार्यक्रम में उत्तराखंड त्रिस्तरीय पंचायत संगठन के प्रदेश संयोजक जगत मर्तोलिया ने हरिद्वार के तीनों पंचायतों के प्रतिनिधियों के समक्ष इस बात को जोर देकर रखा कि उत्तराखंड के 12 जनपदों के प्रतिनिधि हरिद्वार जनपद से सहयोग की आशा रखते है। उन्होंने कहा कि हरिद्वार जनपद 2 वर्ष का कार्यकाल बढ़ाए जाने की मांग को लेकर किए जा रहे आंदोलन में अपना सहयोग प्रदान करने कर एक राज्य एक पंचायत चुनाव के सपने को पूर्ण करने के लिए आगे आए।
उन्होंने कहा कि आने वाले समय में उत्तराखंड के त्रिस्तरीय पंचायतों यह संगठन राज्य में 29 विषयों को पंचायतों को सौपने, पंचायतों का आरक्षण विधान सभा की तरह 30 वर्ष करने आदि विषयों पर संघर्ष करने वाला है।इस संघर्ष में भी हरिद्वार का अमूल्य सहयोग संगठन को चाहिए।
देहरादून के कालसी के क्षेत्र प्रमुख मठौर सिंह चौहान ने कहा कि उत्तराखंड के 12 जनपदों में वार्ड मेंबर्स, ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, जिला पंचायत सदस्य तथा क्षेत्र प्रमुख और जिला पंचायत के अध्यक्ष एक मंच में आ चुके है। इस प्रयोग को हरिद्वार में भी लागू किया जाना है।पौड़ी गढ़वाल के दुगड्डा की क्षेत्र प्रमुख रुचि कैंतुरा ने कहा कि उत्तराखंड में तीन पंचायतों का एक छत्तरी के नाचे आकर अपने अधिकारों के लिए एकजुट होकर संघर्ष करने का जो माडल कार्य कर रहा है। वह कल पूरे देश में लागू होगा। उन्होंने कहा कि हरिद्वार जनपद को इस समय संगठन का साथ देकर पंचायत के सशक्तिकरण के लिए किए जा रहे प्रयासों में अपनी प्रमुख भागीदारी निभानी चाहिए।हरिद्वार जिले के लक्सर क्षेत्र प्रमुख डॉ. हर्ष कुमार दौलत ने कहा कि 31 अगस्त को एक बार पुनः हरिद्वार में बैठक करेंगे। इस प्रस्ताव पर गहनता के साथ विचार मंथन किया जाएगा।
उसके बाद हरिद्वार के त्रिस्तरीय पंचायत के प्रतिनिधि अपना पक्ष सार्वजनिक करेंगे। उन्होंने कहा कि वह तीनों पंचायतों के प्रमुख प्रतिनिधियों से भी बातचीत करेंगे।
इस अवसर पर हरिद्वार के पूर्व विधायक देशराज कर्णवाल बहादराबाद की क्षेत्र प्रमुख श्रीमती आशा नेगी, लक्सर क्षेत्र प्रमुख डॉ. हर्ष कुमार दौलत, प्रमुख प्रतिनिधि बालम सिंह नेगी, ग्राम प्रधान संगठन के मीडिया प्रभारी देवेंद्र सिंह नेगी पूर्व ग्राम प्रधान बलवंत सिंह पंवार आदि मौजूद रहे।
विधानसभा चुनाव-2027 को लेकर हलचल तेज हो गई है। निर्वाचन को लेकर अधिकारी जिला स्तर…
लखनऊ: यूपी में सीएनजी के दाम वाहन चालकों को टेंशन में डाल सकते हैं. पेट्रोल…
कंडोली निवासी एक व्यक्ति ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत…
उत्तराखंड के चमोली जिले में जोशीमठ के निकट हेलीकॉप्टर दुर्घटना में शुक्रवार को पायलट समेत…
my uttarakhand news BureauDehradun, 29 Oct: Uttarakhand Gramin Bank inaugurated its first Model Customer Service…
By Lalita Baluni on returning from Hyderabad Dehradun, 29 Oct: A delegation of women journalists…