Latest posts by Sapna Rani (see all)देहरादून: हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन (राष्ट्रीय खेल दिवस) पर परेड ग्राउंड में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, खेल मंत्री रेखा आर्य, तमाम खिलाड़ी और उनके अभिभावक मौजूद रहे. इसी बीच खेल विभाग की ओर से पेरिस ओलंपिक में प्रतिभाग करने गए खिलाड़ियों को 50-50 लाख की धनराशि से सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में लक्ष्य सेन को छोड़कर सूरज पंवार, अंकिता ध्यानी और परमजीत बिष्ट मौजूद रहे. इसके अलावा 38 में नेशनल गेम्स उत्तराखंड की डायनेमिक वेबसाइट भी सीएम ने लॉन्च की. इस वेबसाइट पर उत्तराखंड में प्रस्तावित 38 वें नेशनल गेम्स की सभी जानकारियां उपलब्ध रहेंगी.मुख्यमंत्री ने जारी किए 7 करोड़ रुपए: मुख्यमंत्री धामी ने एक क्लिक से मुख्यमंत्री उदयमान योजना के तहत 3900 छात्र-छात्राओं के अकाउंट में 58 लाख की धनराशि ट्रांसफर की. इस धनराशि से 8 से 14 वर्ष तक के खिलाड़ी अपने खेल को और मजबूत करेंगे. साथ ही सीएम ने नेशनल, इंटरनेशनल और ओलंपिक खेलों में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के लिए 7 करोड़ की प्रोत्साहन राशि जारी की है. पिछले 1 साल और इस साल के 6 महीने में जिन-जिन खिलाड़ियों ने अलग-अलग राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग किया है, उन्हें ये धनराशि दी जाएगी.खिलाड़ी बोले- उत्तराखंड में खेल का माहौल बदला: खिलाड़ी सूरज पंवार, अंकित ध्यान और परमजीत विश्व ने बताया कि पिछले कुछ सालों में उत्तराखंड में खेल का माहौल काफी बदला है. सरकार द्वारा खेल और खिलाड़ियों पर ध्यान दिया जा रहा है. वहीं, खेल मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि उत्तराखंड राज्य खिलाड़ियों की नर्सरी तैयार कर रहा है. आने वाले समय में उत्तराखंड खिलाड़ियों को तैयार करने वाली फैक्ट्री के रूप में काम करेगा.महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज, देहरादून के छात्रों के खेल गतिविधियों से जुड़ी स्नातक कक्षाओं (हायर एजुकेशन कोर्सेज) को भी शुरू किया जाएगा, जिसे निर्माणाधीन खेल विश्वविद्यालय के साथ जोड़ा जाएगा.मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत चयनित 2600 खिलाड़ियों में से 10% मेधावी खिलाड़ियों को उनके प्रदर्शन के आधार पर चयनित कर खेल विभाग अलग से एडवांस ट्रेनिंग देगा.भारत सरकार के खेल मंत्रालय द्वारा संचालित टारगेट ओलम्पिक पोडियम (TOP) योजना के तहत राज्य सरकार भी टारगेट इंटरनेशनल पोडियम योजना संचालित करेगी, जिससे उत्तराखंड के खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक अर्जित करने में सहायता मिलेगी.नेशनल गेम्स को लेकर पूरी नहीं तैयारी: उत्तराखंड में पिछले कुछ सालों में नई खेल पॉलिसी और सरकार के तमाम प्रयासों के जरिए प्रदेश में खेल और खिलाड़ियों के लिए माहौल बदला है. सरकार दावा कर रही है कि वो अंक तालिका में बढ़ोतरी करने के लिए सभी जरूरी प्रयास कर रही है, लेकिन पिछले दो नेशनल गेम्स में उत्तराखंड की मेडल टेबल में कोई खास अंतर देखने को नहीं मिला है.वहीं, इस बार उत्तराखंड में प्रस्तावित नेशनल गेम्स और उत्तराखंड की होस्ट के रूप में भूमिका को लेकर बात की जाए तो सरकार अपनी तरफ से पूरी तैयारी बता रही है, लेकिन खेल संघ का कहना है कि खेल विभाग प्रदेश में होने वाले नेशनल गेम्स से पहले राज्य स्तरीय गेम्स को लेकर असमंजस की स्थिति में है. हालांकि अब ओलंपिक एसोसिएशन इस प्रतियोगिता को कराएगा. साथ ही खेल संघ का यह भी कहना है कि विभाग द्वारा लगाए जाने वाले कैंप में काफी देर हो चुकी है, जिससे खिलाड़ी की परफॉर्मेंस पर नकारात्मक असर पड़ेगा.
विधानसभा चुनाव-2027 को लेकर हलचल तेज हो गई है। निर्वाचन को लेकर अधिकारी जिला स्तर…
लखनऊ: यूपी में सीएनजी के दाम वाहन चालकों को टेंशन में डाल सकते हैं. पेट्रोल…
कंडोली निवासी एक व्यक्ति ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत…
उत्तराखंड के चमोली जिले में जोशीमठ के निकट हेलीकॉप्टर दुर्घटना में शुक्रवार को पायलट समेत…
my uttarakhand news BureauDehradun, 29 Oct: Uttarakhand Gramin Bank inaugurated its first Model Customer Service…
By Lalita Baluni on returning from Hyderabad Dehradun, 29 Oct: A delegation of women journalists…