उत्तराखंड में निर्माणाधीन डैम साइट पर चट्टान टूटने से 12 मजदूर घायल, बचाव कार्य जारी – Uttarakhand

12 workers injured due to rock collapse at an under-construction dam site in Uttarakhand, rescue operations underway

12 workers injured due to rock collapse at an under-construction dam site in Uttarakhand, rescue operations underway12 workers injured due to rock collapse at an under-construction dam site in Uttarakhand, rescue operations underway12 workers injured due to rock collapse at an under-construction dam site in Uttarakhand, rescue operations underwayइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sandeep Chaudhary (see all)देहरादून: उत्तराखंड के ज्योतिर्मठ में शनिवार सुबह 11 बजे टीएचडीसी के निर्माणाधीन डैम साइट, हेलंग में चट्टान टूटने से 12 मजदूर घायल हो गए। घटना के बाद बचाव कार्य शुरू किया गया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए डैम साइट पर काम अस्थायी रूप से रोक दिया गया है। सूचना मिलते ही कोतवाली ज्योतिर्मठ से पुलिस बल तुरंत मौके पर रवाना हुआ।जानकारी के अनुसार, डैम साइट पर लगभग 40-50 मजदूर कार्यरत थे। इसी दौरान अचानक पहाड़ी का एक भाग टूटकर गिर गया, जिससे कुल 12 मजदूर घायल हो गए। इनमें से 8 मजदूरों को प्राथमिक उपचार देने के बाद कैंप भेजा गया है। 4 मजदूरों को ज्यादा चोटें आने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद पीपलकोटी के सरकारी अस्पताल भेजा गया। सुरक्षा के दृष्टिगत डैम साइट से सभी मजदूरों को हटाया गया है। कार्य अस्थायी रूप से स्थगित किया गया है। टीएचडीसी द्वारा निर्माणाधीन विष्णुगाड़ पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना के डेम साइट हेलंग में शनिवार को हुए भूस्खलन में निर्माण कार्य कर रहे 8 लोग घायल हो गए हैं। घटना में घायल 8 लोगों में से 4 लोगों का टीएचडीसी चिकित्सालय में उपचार किया जा रहा है। जबकि गंभीर रूप से घायल 3 लोगों को स्वामी विवेकानंद अस्पताल पीपलकोटी में उपचार किया जा रहा है। 1 गंभीर घायलों को मेडिकल कालेज श्रीनगर रेफर किया गया है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks