यमुनानगर : उतराखंड के देहरादून में 16 सितंबर की सुबह बादल फटने से अचानक नदी में पानी आ जाने से बड़ा हादसा हो गया था। जहां टोंस नदी में खनन का काम कर रहे एक ही परिवार के 13 लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित बह गए थे। हादसे का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। अब हादसे के 3 दिन बाद यमुनानगर के हथिनीकुंड बैराज के पास 2 शव फंसे मिले।
सूचना मिलते ही पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शवों को बाहर निकाला और पहचान के लिए यमुनानगर ट्रॉमा सेंटर की मोर्चरी में रखवाया। शुक्रवार सुबह एक शव की पहचान मुरादाबाद (उत्तर प्रदेश) निवासी राजकुमार के रूप में हुई, जो अपने परिवार के साथ खनन कार्य के लिए देहरादून आया हुआ था।
मौके पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली करीब 15 मिनट तक नदी में फंसी रही और अचानक तेज बहाव में बह गई। जिसमें 2 लोग तो किसी तरह बच निकले, लेकिन 13 लोग लापता हो गए। पुलिस का मानना है कि बाकी शव भी हथिनीकुंड बैराज के पास से मिल सकते हैं। फिलहाल दूसरे शव की शिनाख्त की प्रक्रिया जारी है।
जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर एसआईआर आपत्ति…
देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की प्रचंड बारिश ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है।…
हाईकोर्ट शिफ्टिंग को लेकर वकीलों में आक्रोश, नैनीताल बार एसोसिएशन अब उठाएगा ये कदम |…
जिलाधिकारी ने लंबित प्रकरणों में तेजी, समयबद्ध फॉलोअप और विभागीय समन्वय सुनिश्चित करने के दिए…
एक गंभीर घायल टिहरी। टिहरी जिले के देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में…
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने कौशल विकास एवं रोजगार से संबंधित योजनाओं की समीक्षा की …