देहरादून- 15 सितंबर को देर रात को मसूरी में हुई मूसलधार बारिश और भूस्खलन ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया, लेकिन राज्य सरकार और प्रशासन की तेज़ कार्यवाही ने हालात को जल्द ही काबू में कर लिया। मसूरी और देहरादून को जोड़ने वाला श्वैली ब्रिजश् अस्थायी रूप से तैयार कर दोपहिया व हल्के वाहनों के लिए खोल दिया गया है, जिससे खाद्य सामग्री, पेट्रोल, डीज़ल और गैस की आपूर्ति फिर से शुरू हो गई है।
एसडीएम राहुल आनंद स्वयं हालात की निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने च्ॅक् को सड़कों से मलबा हटाने के निर्देश दिए और खाद्य आपूर्ति विभाग को ज़रूरी सामान की उपलब्धता सुनिश्चित करने का आदेश दिया। आपदा प्रभावितों को राहत राशि के चेक भी दिए जा रहे हैं।
प्रशासन ने कालाबाज़ारी पर सख्ती दिखाई है और चेताया है कि संकट का फायदा उठाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस बीच भाजपा मसूरी मंडल के कार्यकर्ता भी राहत कार्यों में जुटे हैं।
पर्यटकों ने प्रशासन की सराहना करते हुए कहा कि तीन दिन मसूरी में रहने के बावजूद किसी तरह की परेशानी नहीं हुई।ष् मसूरी को फिर से पर्यटकों के स्वागत के लिए तैयार किया जा रहा है।
सरकार और प्रशासन की त्वरित कार्रवाई ने साबित कर दिया है कि यदि इच्छाशक्ति और समर्पण हो, तो बड़ी से बड़ी आपदा से भी उबरा जा सकता है।
देहरादून , ग्राफिक एरा में विशेषज्ञों ने कहा कि ऑटोमेशन और कंप्यूटेशन का बढ़ता तालमेल…
देहरादून, । ग्राफिक एरा में ‘स्टूडेंट ग्राफेस्ट-2026’ का शानदार आगाज़ होते ही पूरा कैंपस सुर-ताल…
मानक संचालन प्रक्रियाओं, पारदर्शी दस्तावेजीकरण और गुणवत्ता प्रबंधन को मिली पहचान; आपदा बचाव के साथ…
ऋषिकेश/देहरादून। रायवाला क्षेत्र में अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आबकारी विभाग…
देहरादून, : भारत की अग्रणी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स कंपनियों में से एक, एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया लिमिटेड…
देहरादून। उत्तराखंड राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF) ने गुणवत्ता प्रबंधन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि…