देहरादून, : करियर बडी क्लब ने गुरु नानक कॉलेज, देहरादून के सहयोग से गुरु नानक कॉलेज, झाझरा में “स्वामी विवेकानंद मेधावी छात्र सम्मान समारोह 2026” का आयोजन किया। कार्यक्रम का उद्देश्य सरकारी विद्यालयों के मेधावी छात्रों को सम्मानित करना और उन्हें उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित करना था।
इस कार्यक्रम में 40 सरकारी विद्यालयों के कुल 143 छात्र अपने अभिभावकों के साथ शामिल हुए। साथ ही 19 विद्यालयों के प्रधानाचार्य एवं शिक्षक भी उपस्थित रहे।
समारोह में गुरु नानक कॉलेज के सीईओ भूपिंदर सिंह अरोड़ा, सीओओ विनीता अरोड़ा तथा करियर बडी क्लब के सीईओ सैठजीत सिंह अरोड़ा उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज, होरावाला के प्रधानाचार्य कैप्टन जे.पी.एस. नेगी एवं रायपुर के खंड शिक्षा अधिकारी आर.बी. विमल शामिल रहे।
कार्यक्रम के दौरान सभी मेधावी छात्रों को “स्वामी विवेकानंद मेधावी छात्र सम्मान” से सम्मानित किया गया। गुरु नानक कॉलेज द्वारा टॉपर छात्रों को निःशुल्क शिक्षा के लिए छात्रवृत्ति पत्र भी प्रदान किए गए, जिससे उनके शैक्षणिक विकास को प्रोत्साहन मिलेगा।
इसके अतिरिक्त, कक्षा 10 और 12 की बोर्ड परीक्षाओं में 100% परिणाम प्राप्त करने वाले 10 विद्यालयों को “स्कूल एक्सीलेंस अवॉर्ड” से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी प्रधानाचार्यों को शिक्षा क्षेत्र में उनके योगदान के लिए “स्वामी विवेकानंद शिक्षा सम्मान 2026” भी प्रदान किया गया।
कार्यक्रम का समापन सकारात्मक माहौल में हुआ, जिसमें शैक्षणिक उत्कृष्टता को प्रोत्साहित करने और छात्रों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण पर विशेष बल दिया गया।
देहरादून। देवभूमि उत्तराखंड की राजधानी में संत शिरोमणि आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महाराज एवं…
देहरादून, फामा (FaMa) एग्जीबिशन की ओर से आयोजित विशेष लग्जरी प्रदर्शनी ‘द हेरिटेज एडिट’ का…
समाज और राष्ट्र के निर्माण में महिलाओं का रहा है सदैव उल्लेखनीय योगदान-रेखा आर्या अंतरराष्ट्रीय…
नवरात्रि के पहले दिन मां के दरबार पहुंचीं जाह्नवी कपूर, नैनीताल के नयना देवी मंदिर…
मलिन बस्तियों से पॉश कॉलोनियों और हॉस्टल-पीजी तक पहुंची पुलिस, 1500 से अधिक बाहरी व्यक्तियों…
एमसीएच ऑन्कोलॉजी के प्रशिक्षु डॉ. दिव्या सेंगर और डॉ. तेजा ने लखनऊ में आयोजित इंडियन…