एडिफाई वर्ल्ड स्कूल में दो दिवसीय उत्तराखंड पक्षी प्रदर्शनी में सजी विभिन्न पक्षियों की अनोखी दुनिया, छात्रों ने जाना प्रकृति का अनमोल खजाना – my uttarakhand news

 
 
 
देहरादून— एडिफाई वर्ल्ड स्कूल में उत्तराखंड पक्षी प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का आयोजन प्रसिद्ध वन्यजीव फोटोग्राफर राजू पुषोला द्वारा किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, देहरादून जया बलोनी ने किया।
 
इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक एडवोकेट पंकज होलकर ने मुख्य अतिथि का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया, जबकि प्रधानाचार्य प्रदीप गौड़ ने वन्यजीव फोटोग्राफर राजू पुषोला का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।
 
राजू पुषोला ने विद्यार्थियों को उत्तराखंड के विभिन्न पक्षियों, उनकी दुर्लभ प्रजातियों तथा बर्ड वॉचिंग और वन्यजीव फोटोग्राफी के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पक्षी प्रकृति का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और इनके संरक्षण के लिए सभी को जागरूक होना चाहिए।
 
मुख्य अतिथि जया बलोनी ने विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत से आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि प्रकृति, जंगल और पक्षियों से हमें अनुशासन, संघर्ष और निरंतर आगे बढ़ने की सीख मिलती है।
 
विद्यालय के सभी कक्षाओं के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रदर्शनी का भाग लिया और उत्तराखंड की समृद्ध जैव विविधता के बारे में जाना। इस अवसर पर राजू पुषोला ने सुंदर पक्षी चित्र फ्रेम जया बलोनी एवं एडवोकेट पंकज होलकर को भेंट किए।
 
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के निदेशक एडवोकेट पंकज होलकर एवं प्रधानाचार्य प्रदीप गौड़ ने एडिफाई वर्ल्ड स्कूल देहरादून परिवार की ओर से मुख्य अतिथि जया बलोनी तथा वन्यजीव फोटोग्राफर राजू पुषोला का विद्यार्थियों को प्रेरित करने हेतु आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धक, प्रेरणादायक एवं यादगार रहा।

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

सरदार पटेल ने 560 से अधिक रियासतों का एकीकरण कर रखी अखंड भारत की नींव : मुख्यमंत्री धामी –

 देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घंटाघर स्थित भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा…

2 minutes ago

उत्तराखंड पुलिस के 8 उपनिरीक्षक बने दलनायक, पुलिस मुख्यालय ने जारी किए पदोन्नति आदेश

नई जिम्मेदारी के साथ मिली नई तैनाती, डीजीपी दीपम सेठ ने पदोन्नत अधिकारियों को दी…

1 hour ago

आबकारी विभाग की छापेमारी से मचा हड़कंप, दो महिला आरोपी गिरफ्तार –

 ऋषिकेश। अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ आबकारी विभाग ने सख्त कार्रवाई करते हुए मनसा…

2 hours ago

बड़ा हादसा- बदरीनाथ धाम से लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, छह लोग थे सवार

जोशीमठ। उत्तराखंड के चमोली जिले में बदरीनाथ धाम से देहरादून के सहस्रधारा लौट रहे एक…

7 hours ago

प्रधानमंत्री ने जारी की पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त

मुख्यमंत्री ने देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड के 8 लाख 08 हजार…

8 hours ago

विरासत महोत्सव में स्कूली बच्चों के हुनर से सामने आईं आकर्षक कला कृतियां –

 देहरादून— रीच संस्था द्वारा आयोजित विरासत महोत्सव के अंतर्गत शुक्रवार को स्कूली विद्यार्थियों के लिए…

8 hours ago