Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में हाई अलर्ट, पैरा मिलिट्री की 15 कंपनियां मिलीं, कर्मचारियों की छुट्टी कैंसिल – Uttarakhand

High alert in Uttarakhand, 15 companies of paramilitary forces found, employees’ leave cancelledइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all)देहरादून। ऑपरेशन सिंदूर के बीच राज्य सरकार ने प्रदेश में संवेदनशील क्षेत्रों में चौकसी कड़ी कर दी है। विशेष रूप से चारधाम यात्रा के दृष्टिगत सुरक्षा के कड़े इंतजाम करने के निर्देश दिए गए हैं। सुरक्षा बढ़ाने के लिए उत्तराखंड को पैरा मिलिट्री की 15 कंपनियां मिल चुकी हैं। सचिव गृह शैलेश बगौली ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि संवेदनशील क्षेत्रों को नए सिरे से चिन्हित कर वहां निगरानी और चौकसी कड़ी करने के निर्देश दे दिए गए हैं।बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्री की वर्चुअल बैठक के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उच्चाधिकारियों के साथ चर्चा की थी। उन्होंने विशेष रूप से चारधाम यात्रा, राज्य के बड़े और अहम संस्थानों, और ऊर्जा संयंत्रों की सुरक्षा के विशेष इंतजाम करने के निर्देश दिए थे। सीएम के निर्देश केराज्य आपातकालीन केंद्र में 24 घंटे ड्यूटी देंगे अफसरवर्तमान में बन रही आकस्मिक परिस्थितियों व आपदा के मद्देनजर संभावित स्थितियों की निगरानी के लिए 32 अपर सचिव व वरिष्ठ अधिकारी राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (एसओईसी) में 24 घंटे रोस्टर के हिसाब से ड्यूटी अपर सचिव की देंगे। इस संबंध में शासन ने आदेश जारी किया है।कहा गया है कि एसओईसी में छह से दो बजे, दो बजे से रात दस और रात दस से सुबह छह बजे तक अधिकारी ड्यूटी पर रहेंगे। इसमें अधिकारियों की ड्यूटी के दिन और समय का उल्लेख भी किया गया है। जिनकी ड्यूटी लगाई है, उसमें अपर सचिव आनंद स्वरूप, देव कृष्ण तिवारी, राजेंद्र कुमार, विनीत कुमार, डॉ आनंद श्रीवास्तव, मनुज गोयल, गौरव कुमार, अनुराधा पाल, वरुण चौधरी, प्रशांत कुमार आर्य, रुचि मोहन रयाल, प्रकाश चंद्र हैं। अपर सचिव सीएस धर्मशक्तू, रवनीत चीमा, वीर सिंह बुदियाल, प्रदीप सिंह रावत, अपूर्वा पांडेय, अतर सिंह को जिम्मेदारी सौंपी गई है। अपर सचिव मदन मोहन सेमवाल, निधि यादव, सुरेश चंद्र जोशी, लक्ष्मण सिंह, गरिमा रौंकली, कविंद्र सिंह, महावीर सिंह चौहान, मायावती ढकरियाल, प्रदीप जोशी, श्याम सिंह चौहान, डॉ. पूजा और जितेंद्र सोनकर की ड्यूटी लगाई गई है। व्यूरोउत्तराखंड पहुंच चुकी है। कुल मिलाकर राज्य को 15 कंपनियां मिली हैं। गृह सचिव के मुताबिक, इन कंपनियों को विशेष रूप से चाराधाम यात्रा के लिए लगाया गया है। चारों धामों में सुरक्षा, निगरानी बढ़ा दी।उत्तराखंड में डॉक्टर, स्वास्थ्य कर्मचारियों की छुट्टियों पर रोकपाकिस्तान के साथ बढ़ते तनाव के बीच सरकार ने उत्तराखंड के सभी अस्पतालों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं। अस्पतालों में डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मचारियों की छुट्टियों पर रोक लगा दी गई है। मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों के बेसमेंट में आश्रय स्थल बनाने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही अस्पतालों में रिजर्व बेड और पर्याप्त दवाइयां रखने को कहा गया है।दूसरी ओर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के निर्देश पर स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर राजेश कुमार ने जरूरी गाइडलाइन जारी की। उन्होंने बताया कि राज्य के सभी अस्पतालों में 12 हजार के करीब बेड चिह्नित किए गए हैं। सभी आईसीयू और वेंटिलेटर तैयार रखने के निर्देश दिए हैं। सभी अस्पतालों में ट्रामा रूम और स्टेबलाइजेशन रूम चिह्नित किए गए हैं। जिलों में सीएमओ और ब्लॉक स्तर पर मुख्यचिकित्सा अधीक्षक रैपिडरिस्पांस टीमों का नेतृत्व करेंगे। सभी अस्पतालों पर रेड क्रॉस का निशान बनाने को कहा गया है। सचिव स्वास्थ्य ने बताया कि स्वास्थ्य महानिदेशक और निदेशक चिकित्सा शिक्षा को सभी अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों को पूरी तरह तैयार रखने के निर्देश दिए गए हैं। इसीपाकिस्तान के हमले की कोशिश के बाद दिल्ली एनसीआर में आपात स्थिति से निपटने की तैयारी शुरू हो गई है। दिल्ली सरकार ने सरकारी कर्मचारियों की छुट्टी निरस्त कर दी है। एनसीआर के अस्पतालों में बेड बढ़ाए गए हैं। वहीं, गुरुवार को दिल्ली एयरपोर्ट से उड़ान भरने और आने वाले लगभग 100 विमानों को रद्द कर दिया गया।कड़ी में चिकित्सा शिक्षा निदेशक डॉ. आशुतोष सयाना की ओर से सभी मेडिकल कॉलेजों को वर्तमान स्थिति में नागरिक सुरक्षा के लिए निर्देशित किया। गुरुवार को दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में बैठक हुई। इसमें सभी तैयारियां पूरी चर्चा की गई।दून मेडिकल कालेज की प्राचार्य डॉ. गीता जैन ने बताया कि दून अस्पताल में 15 अतिरिक्त आईसीयू बेड शुरू कर दिए गए हैं। इनमें सर्जिकल और रेस्पिरेटरी आईसीयू शामिल हैं। डॉक्टरों और कर्मचारियों को अलर्ट रहने के लिए कहा गया है। उधर, दून मेडिकल कालेज अस्पताल में शुक्रवार फायर मॉक ड्रिल भी होनी है।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

दिव्यांग मतदाताओं को जागरूक करने के लिए चलाया अभियान –

 देहरादून। विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के तहत जिला प्रशासन की ओर से दिव्यांग मतदाताओं…

4 hours ago

उत्तराखंड में 23 अक्टूबर से EVM की जांच, 12 नवंबर से मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान –

 देहरादून। उत्तराखंड में आगामी निर्वाचन प्रक्रियाओं की तैयारियों के तहत 23 अक्टूबर से सभी जनपदों…

4 hours ago

ग्राफिक एरा में ऑटो-कॉम 2026 शुरू… –

  देहरादून ,  ग्राफिक एरा में विशेषज्ञों ने कहा कि ऑटोमेशन और कंप्यूटेशन का बढ़ता तालमेल…

9 hours ago

स्टूडेंट ग्राफेस्ट-2026 का शानदार आगाज… –

  देहरादून, । ग्राफिक एरा में ‘स्टूडेंट ग्राफेस्ट-2026’ का शानदार आगाज़ होते ही पूरा कैंपस सुर-ताल…

9 hours ago

SDRF उत्तराखण्ड को ISO 9001:2015 प्रमाणपत्र, यह उपलब्धि हासिल करने वाला बना देश का पहला आपदा प्रतिवादन बल

मानक संचालन प्रक्रियाओं, पारदर्शी दस्तावेजीकरण और गुणवत्ता प्रबंधन को मिली पहचान; आपदा बचाव के साथ…

10 hours ago

रायवाला में अवैध शराब तस्करी का भंडाफोड़, स्कूटी सवार गिरफ्तार –

ऋषिकेश/देहरादून। रायवाला क्षेत्र में अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आबकारी विभाग…

10 hours ago