Categories: hindiUttarakhand

हरिद्वार-उत्तरकाशी समेत 6 जिले सिविल डिफेंस से जुड़ेंगे, उत्तराखंड सरकार केंद्र को भेजेगी प्रस्ताव – Uttarakhand

6 districts including Haridwar-Uttarkashi will be connected with civil defence, Uttarakhand government will send proposal to the centreइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all)देहरादून। उत्तराखंड के छह जिलों में सिविल डिफेंस स्थापित करने की योजना है। अभी पूरे राज्य में सिर्फ देहरादून में ही सिविल डिफेंस है। इसके लिए राज्य सरकार की ओर से केंद्रीय गृह मंत्रालय को प्रस्ताव भेजने की तैयारी की जा रही है। हरिद्वार के साथ चीन-तिब्बत और नेपाल सीमा से लगे जिलों को सिविल डिफेंस में शामिल किया जाएगा।भारत-पाक में तनाव के बीच बुधवार को देहरादून में हुई मॉक ड्रिल के साथ ही यह बात भी उठने लगी थी कि उत्तराखंड के कई और जिले भी संवेदनशील हैं। ऐसे में वहां भी सिविल डिफेंस होनी चाहिए। बुधवार शाम के बाद गुरुवार को मुख्य सचिव के साथ अफसरों की बैठक में यह बात रखी गई। इस दौरान दून के अलावा दूसरे और जिलों में सिविल डिफेंस का प्रस्ताव तैयार करने को कहा गया। खासतौर पर हरिद्वार, ऊधमसिंहनगर, चंपावत, पिथौरागढ़, चमोली और उत्तरकाशी को शामिल किया जा सकता है।हालांकि, आबादी के लिहाज से हल्द्वानी, कोटद्वार और रुड़की शहर को भी इस दायरे में लाने की बात रखी गई। सिविल डिफेंस स्थापित करने की अंतिम मंजूरी केंद्र से ही दी जानी है। ऐसे में अफसरों को अपने स्तर पर प्रस्ताव तैयार करने के लिए कहा गया है। पाकिस्तान के साथ भारत तनाव के बाद मॉक ड्रिल में इस बात को उठने के बाद अफसरों ने इसको लेकर तैयारी शुरू की है।दून में सिविल डिफेंस के विस्तार की जरूरतदून में 1970 में सिविल डिफेंस की स्थापना हुई थी। तब यहां चार लाख की आबादी को मानक बनाकर कुल 22 पोस्ट बनाई गई। लेकिन, अब इस शहर की आबादी पांच गुना तक हो गई है और इसका दायरा भी तब के दून से काफी बड़ा हो चुका है। ऐसे में दून में भी सिविल डिफेंस के विस्तार की जरूरत महसूस की जा रही है। इसके लिए देहरादून से भी प्रस्ताव मांगा गया है।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

किसान यूनियन टिकैत के धरने को लेकर रुद्रपुर में हाई अलर्ट, चप्पे चप्पे पर पुलिस बल तैनात – myuttarakhandnews.com

सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस के साथ पीएसी के जवानों को भी लगाया गया है. फायर…

16 minutes ago

युवा सिर्फ रोजगार पाने वाले नहीं, देने वाले भी बनें- रेखा आर्या

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने युवा संवाद कार्यक्रम में युवाओं से किया सीधा संवाद अल्मोड़ा।…

20 minutes ago

मसूरी में कुदरत का कहर: भूस्खलन से पल भर में जमींदोज हुआ मकान, लोगों ने भाग कर बचाई जान – myuttarakhandnews.com

  उत्तराखंड में भारी बारिश लोगों पर आफत बनकर टूट रही है. वहीं मसूरी में…

22 minutes ago

उत्तराखंड SIR पर बड़ा अपडेट, 1.07 लाख से अधिक मतदाताओं पर आपत्तियों के निस्तारण की निगरानी के लिए 9 अधिकारी तैनात – myuttarakhandnews.com

देहरादून: उत्तराखंड में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 को लेकर सियासी घमासान के बीच…

41 minutes ago

मुख्यमंत्री उद्यमशाला चौपाल- 2026 में सीएम धामी ने किया लखपति दीदियों और महिला उद्यमियों का सम्मान

देहरादून के 13 गांव में खोला जाएगा स्वयं सहायता समूहों के उत्पाद विपणण के लिए…

42 minutes ago

8 से 16 अगस्त तक जनपद नैनीताल में “विशेष स्वच्छता अभियान”

ग्रामीण, नगरीय एवं वन क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान को सफल बनाए जाने हेतु विभिन्न टीमों…

1 hour ago