देहरादून। राज्य लोक सेवा आयोग की पीसीएस 2021 परीक्षा में 17 नायब तहसीलदारों ने सफलता हासिल की है। यह सभी पीसीएस बन गए हैं। पारदर्शी परीक्षा से 30 से 40 फीसद प्रतिभावान युवाओं ने एक नहीं बल्कि दो से चार नौकरी की परीक्षा पास की है। अकेले राज्य लोक सेवा आयोग की परीक्षाओं में 448 युवाओं ने दो से ज्यादा नौकरी की परीक्षा पास की है। पीसीएस परीक्षा में पहले से नायब तहसीलदार, समीक्षा अधिकारी, आबकारी निरीक्षक, ईओ, शिक्षक जैसे पदों पर कार्यरत अभ्यर्थियों ने एसडीएम, डीएसपी, वित्त अधिकारी आदि शीर्ष पदों की परीक्षा पास की है।
इसी तरह, आबकारी निरीक्षक पंकज भट्ट, अधिशासी अधिकारी वैभव कांडपाल, समीक्षा अधिकारी मुकेश जोशी, बिजनौर में प्रशिक्षु एसडीएम आकांक्षा गुप्ता, अक्षिता भट्ट, नायब तहसीलदार रोबिन राणा, अलकेश नौडियाल आदि ने एसडीएम समेत शीर्ष पदों की परीक्षा पास की है। वहीं, प्रतिभावान सोनिया सिंह, सौम्य गर्ब्याल, अनिल रावत जैसे युवाओं की लंबी फेहरिस्त है, जिन्होंने पहले ही प्रयास में पीसीएस पास की है।
पहाड़ी इलाकों में जानवरों का यूंहीं टहलते हुए दिख जाना शहरी इलाकों की तुलना में…
रामनगर:नैनीताल जिले के रामनगर में नेशनल हाईवे-309 पर चिल्किया के पास एक भीषण सड़क हादसा…
देहरादून: दिल्ली में कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष…
देहरादून; उत्तराखंड में अब हर परिवार को ‘देवभूमि परिवार आईडी’ मिलेगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 31 Oct: BJP has termed the Opposition’s ‘Jan Mahabhiyog’ campaign…
my uttarakhand news Bureau Uttarkashi, 31 Oct: The rescue operation to evacuate trekkers and support…