Latest posts by Sapna Rani (see all)हल्द्वानी । Uttarakhand Municipal Election 2024: अक्टूबर में निकाय चुनाव होने की संभावना तेज हो चुकी है। गुरुवार को शासन ने सेवानिवृत्त आइएएस अधिकारी सुशील कुमार को राज्य निर्वाचन आयुक्त नियुक्त कर दिया। पिछले आठ माह से यह पद खाली था। हल्द्वानी नगर निगम की बात करें तो यहां 2018 के चुनाव में 2.13 लाख लोग मतदाता सूची में शामिल थे। अब संख्या बढ़कर 2.41 लाख हो चुकी है। जल्द अंतिम सूची का प्रकाशन कर दिया जाएगा।हिंदू आबादी वाले वार्ड ही निभाएंगे निर्णायक भूमिकादूसरी तरफ, हल्द्वानी में वोटों के राजनीतिक गणित पर नजर डालें तो मुस्लिम बहुल क्षेत्र बनभूलपुरा कांग्रेस को बढ़त तो दिला देगा, लेकिन निर्णायक भूमिका हिंदू आबादी वाले वार्ड ही निभाएंगे। 14 मुस्लिम बहुल वार्डों में जहां मतदाताओं की संख्या 45763 है, वहीं शेष 46 वार्डों में ये आंकड़ा 195729 पहुंच चुका है। नगर निगम में हल्द्वानी के अलावा कालाढूंगी और लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के मतदाता भी शामिल हैं।मुस्लिम बहुल वार्ड और मतदाता संख्यावार्ड नंबर-नाम मतदाता15-किदवई नगर -288121-लाइन नंबर एक से सात -296922-लाइन नंबर आठ से 13 -328823-लाइन नंबर 14 से 16- 295324-गफूर बस्ती -328825-लाइन नंबर 17 से 20 -304826-नई बस्ती बनभूलपुरा -323128-बरेली रोड धर्मपुरा -307429-इंदिरा नगर -195230-इंदिरानगर दक्षिणी -266231-कंपनी बाग -541932-इंदिरानगर पश्चिम -361033-इंदिरानगर पूर्वी -272759-गौजाजाली उत्तर -4661इन नौ वार्डों में पुरुषों से ज्यादा महिलाएंवार्ड नंबर व नाम महिला – पुरुषछह-सुभाषनगर 1416 – 1413सात-भोटिया पड़ाव गोरखपुर 1424 – 138210-मल्ला गोरखपुर 1555 – 151012-राजेंद्र नगर 1673 – 158236-जवाहर ज्योति प्रथम 3956 – 394741-भगवानपुर 4839 – 481750-आदर्श नगर 2053 -199152-मुखानी द्वितीय 2162 -214753-मुखानी तृतीय 2024 -1991भाजपा ने 38 और कांग्रेस ने जीते थे 22 वार्डभाजपा लगातार दो बार हल्द्वानी में महापौर की सीट जीत चुकी है। 2018 के चुनाव में कांग्रेस ने 60 में से 22 और भाजपा ने 38 वार्डों में बढ़त हासिल की थी।
पहाड़ी इलाकों में जानवरों का यूंहीं टहलते हुए दिख जाना शहरी इलाकों की तुलना में…
रामनगर:नैनीताल जिले के रामनगर में नेशनल हाईवे-309 पर चिल्किया के पास एक भीषण सड़क हादसा…
देहरादून: दिल्ली में कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष…
देहरादून; उत्तराखंड में अब हर परिवार को ‘देवभूमि परिवार आईडी’ मिलेगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 31 Oct: BJP has termed the Opposition’s ‘Jan Mahabhiyog’ campaign…
my uttarakhand news Bureau Uttarkashi, 31 Oct: The rescue operation to evacuate trekkers and support…