17 वर्षीय किशोर ने छह साल की बच्ची को घर में किया बंद, हाथ-पैर बांधकर दबाया मुंह और किया दुष्‍कर्म – Uttarakhand myuttarakhandnews.com

A 17-year-old boy locked a 6-year-old girl in the house, tied her hands and legs, gagged her mouth and raped her

Latest posts by Sapna Rani (see all)पथरी। छह वर्ष की बच्ची को अपने घर में बंद करके पड़ोस में रहने वाले 17 वर्षीय किशोर ने दुष्कर्म किया। आरोपित ने बच्ची के हाथ-पैर बांधकर उसका मुंह भी बंद कर दिया था। स्वजन की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित पर पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।कोर्ट में पेश कर किशोर को सुधार गृह भेज दिया। पुलिस के मुताबिक हरिद्वार के एक क्षेत्र निवासी पीड़ित बच्ची के पिता ने थाने में तहरीर दी। बताया कि उनकी छह वर्ष की बच्ची जो घर के बाहर सड़क पर खेल रही थी, उसे पड़ोस में रहने वाले एक किशोर बहला-फुसलाकर अपने साथ अपने कमरे में ले गया। वहां पर उसने बच्ची के हाथ-पैर बांधकर उसका मुंह बंद कर बच्ची के साथ दुष्कर्म किया।रोती हुई मिली बच्ची, उसके हाथ-पैर बंधे हुए थेजब बच्ची काफी देर तक दिखाई नहीं दी तो स्वजन ने उसकी तलाश शुरू की। इसी दौरान पता चला कि बच्ची पड़ोसी युवक के साथ देखी गई थी, स्वजन जब आरोपित किशोर के कमरे में पहुचे तो वहां बच्ची रोती हुई मिली और उसके हाथ-पैर बंधे हुए थे। स्वजन को देख किशोर वहां से भाग निकला, जिसके बाद बच्ची ने पूरा घटनाक्रम माता-पिता को बताया।बच्ची की बात सुनने के बाद स्वजन आक्रोशित हो गए, उन्होंने आरोपित किशोर के स्वजन को घेरकर खरी-खोटी सुनाई और पुलिस थाने पहुंच गए और घटना के संबंध में पुलिस को तहरीर दी।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks