जंगलचट्टी (केदारनाथ यात्रा मार्ग) : आज 18जून 2025 को पुनः श्री केदारनाथ यात्रा मार्ग पर स्थित जंगलचट्टी क्षेत्र में अचानक भूस्खलन आगया ।जिससे 2 लोगों की मृत्यु हो गयी व 3 गम्भीर रूप से घायल हो गये ।
बताते चले कि बीते कुछ दिनों से केदारनाथ में भारी बारिश हो रही थी ,जिस कारण एक बार पैदल मार्ग बंद किया गया था , पुनः जब यात्रा खोली गयी तो आज प्रातः लगभग 11:30 बजे यह गंभीर घटना घटी, पहाड़ी बड़े-बड़े बोल्डरों गिरने लगे ,जिससे पैदल चल रहे यात्री चपेट में आगये ।मौके पर DDRF, SDRF, NDRF, YMF तथा स्थानीय पुलिस बल रेस्क्यू के लिए उपलब्ध रहे व सभी प्रभावितों को मलबे से बाहर निकालकर कंडी के माध्यम से गौरीकुंड भेजा गया, जहां घायलों को प्राथमिक उपचार हेतु चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है।
मृतकों के शवों को भी विधिसम्मत कार्रवाई हेतु सुरक्षित गौरीकुंड लाया गया।
रुद्रप्रयाग प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया गया है कि श्री केदारनाथ यात्रा के दौरान सभी श्रद्धालु एवं सहयोगी मौसम की जानकारी नियमित रूप से लें, प्रशासनिक दिशा-निर्देशों का पालन करें तथा पर्वतीय मार्गों में अत्यधिक सावधानी बरतें। किसी भी आपात स्थिति में निकटतम सहायता केंद्र या हेल्पलाइन नंबर से संपर्क करें।
बिग ब्रेकिंग : अग्रिम आदेशों तक सोनप्रयाग से केदारनाथ धाम पैदल यात्रा स्थगित ! केदारनाथ धाम पैदल मार्ग जंगलचट्टी के पास बाधित, एक कि मृत्यु ,दो घायल !
Post Views: 3
Post navigation
Gold Price Today: सस्ता हुआ सोना और चांदी, चांदी के लक्ष्मी-गणेश और पूजा सामान की…
Relief for pedestrians on Mussoorie’s Mall Road By Sunil Sonker Mussoorie, 22 Oct: The administration…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 22 Oct: In view of the continuously rising number of…
एसटीएफ और किच्छा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 7 किलो 50 ग्राम अवैध अफीम बरामद देहरादून/किच्छा।…
देहरादून। कांग्रेस विधायक प्रीतम सिंह के भाई और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चमन सिंह व…
रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड के राज्यपाल ढाल सिंह बिसेन पद की शपथ लेने के बाद पहली बार…