सड़क किनारे जाम छलकाना पड़ा भारी, 20 शराबी हिरासत में –


देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हुड़दंग करना 20 लोगों को भारी पड़ गया। नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने क्षेत्र में अभियान चलाकर सड़क किनारे और सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन कर रहे 20 व्यक्तियों को हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया। पुलिस ने सभी के खिलाफ पुलिस अधिनियम की धारा 81 के तहत चालानी कार्रवाई करते हुए भविष्य में ऐसी हरकत दोहराने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर जिलेभर में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने, हुड़दंग करने और कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाले लोगों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में नेहरू कॉलोनी पुलिस ने 6 अगस्त को थाना क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया।इस दौरान अलग-अलग सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन करते मिले 20 लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया। पुलिस वाहन से सभी को थाने लाया गया, जिसके बाद उनके विरुद्ध धारा 81 पुलिस अधिनियम के तहत चालानी कार्रवाई की गई।पुलिस ने शराब पीकर सार्वजनिक स्थानों पर माहौल खराब करने वालों को कड़ी हिदायत देते हुए कहा कि भविष्य में ऐसी गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने पर उनके खिलाफ और कठोर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की इस कार्रवाई से सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हुड़दंग करने वालों में हड़कंप मचा रहा।
For Feedback – feedback@example.com

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

ग्राफिक एरा में ऑटो-कॉम 2026 शुरू… –

  देहरादून ,  ग्राफिक एरा में विशेषज्ञों ने कहा कि ऑटोमेशन और कंप्यूटेशन का बढ़ता तालमेल…

4 hours ago

स्टूडेंट ग्राफेस्ट-2026 का शानदार आगाज… –

  देहरादून, । ग्राफिक एरा में ‘स्टूडेंट ग्राफेस्ट-2026’ का शानदार आगाज़ होते ही पूरा कैंपस सुर-ताल…

4 hours ago

SDRF उत्तराखण्ड को ISO 9001:2015 प्रमाणपत्र, यह उपलब्धि हासिल करने वाला बना देश का पहला आपदा प्रतिवादन बल

मानक संचालन प्रक्रियाओं, पारदर्शी दस्तावेजीकरण और गुणवत्ता प्रबंधन को मिली पहचान; आपदा बचाव के साथ…

4 hours ago

रायवाला में अवैध शराब तस्करी का भंडाफोड़, स्कूटी सवार गिरफ्तार –

ऋषिकेश/देहरादून। रायवाला क्षेत्र में अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आबकारी विभाग…

5 hours ago

एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया लिमिटेड ने लगातार तीसरे वर्ष हासिल किया ग्रेट प्लेस टू वर्क® सर्टिफिकेशन –

  देहरादून, : भारत की अग्रणी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स कंपनियों में से एक, एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया लिमिटेड…

5 hours ago

ISO 9001:2015 प्रमाणपत्र हासिल करने वाला देश का पहला आपदा प्रतिवादन बल बना उत्तराखंड SDRF –

 देहरादून। उत्तराखंड राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF) ने गुणवत्ता प्रबंधन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि…

5 hours ago