महोबा की चरखारी सीट से भारतीय जनता पार्टी के विधायक बृजभूषण राजपूत ने विजयदशमी पर्व पर शस्त्र पूजा की जो चर्चा का विषय बन गई है. बीजेपी विधायक ने इस दौरान करीब 200 हथियारों और 151 तलवारों का पूजन किया, जिनमें पिस्तौल, रिवॉल्वर और राइफल शामिल थे. ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिस पर लोग अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.
हर साल विजयदशमी के पर्व पर शस्त्र पूजा कर क्षत्रिय समाज की परंपरा को निभाया जाता है. इसी क्रम में बीजेपी विधायक बृजभूषण राजपूत ने भी अपने आवास पर शस्त्र पूजा का भव्य आयोजन किया. इस दौरान मां दुर्गा और भगवान श्री राम की प्रतिमाओं के सामने सारे हथियार सजाए गए और पूरे विधि-विधान से उनकी पूजा की गई.
तिलक, रक्षा सूत्र और मंत्रोच्चारण के साथ पूजाइन हथियार में 151 तलवारें और करीब 200 हथियार शामिल थे. इस पूजा के दौरान सभी हथियारों पिस्तौल, रिवॉल्वर, बंदूक और राइफलों पर बृजभूषण राजपूत ने तिलक किया और फिर रक्षा सूत्र बांधा. इसके बाद मां दुर्गा और भगवान श्रीराम के चित्र के सामने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच शस्त्र पूजन किया गया. ये सभी शस्त्र लाइन से माता के सामने रखे गए थे.
शस्त्र पूजन के दौरान बीजेपी विधायक हथियारों और तलवारों की गिनती करते नजर आए. उन्होंने ख़ुद एक-एक हथियार को गिना. इस कार्यक्रम में कुलपहाड़ नगर पंचायत अध्यक्ष वैभव अरजरिया समेत उनके करीब 100 समर्थक मौजूद रहे. पूजा के दौरान समर्थकों ने जय श्रीराम और हर-हर महादेव के नारे भी लगाए.
भाजपा विधायक के शस्त्र पूजन का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. बृजभूषण राजपूत ने इस दौरान वर्ष 2027 के लिए भी बड़ा संकल्प लिया और कहा कि वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को आगे बढ़ाने का काम करेंगे.
दिन में चटख धूप, जबकि सुबह-शाम ठंड का अहसास। राजधानी देहरादून में मौसम का यह…
देहरादून में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने हिंदू नेशनल कॉलेज और परेड ग्राउंड में रावण…
Pic: Bhumesh Bharti Dr Dhal Singh Bisen sworn-in as Governor of Uttarakhand By OUR STAFF…
देहरादून: उत्तराखंड के मदरसों में अब शुक्रवार की जगह रविवार को साप्ताहिक छुट्टी करने की…
By OUR STAFF REPORTER Dehradun, 19 Oct: Cabinet Minister, Medical Education, Health and Forests, Subodh…
By OUR STAFF REPORTER Mussoorie, 19 Oct: Reaching the hospital has become a major challenge…