Categories: hindiUttarakhand

दिन और रात में 15 डिग्री का अंतर; उत्तराखंड में बढ़ने लगी ठंड, अगले 7 दिन कैसा रहेगा मौसम? – myuttarakhandnews.com

दिन में चटख धूप, जबकि सुबह-शाम ठंड का अहसास। राजधानी देहरादून में मौसम का यह बदलता मिजाज लोगों की सेहत के लिए परेशानी बढ़ा रहा है। दिन और रात के तापमान में करीब 15 डिग्री सेल्सियस का अंतर बना हुआ है। त्योहारी सीजन में बदलते मौसम के बीच डॉक्टरों ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।
एक सप्ताह शुष्क रहेगा मौसममौसम निदेशक डॉ. सीएस तोमर के अनुसार, प्रदेश के सभी जिलों में अगले एक सप्ताह तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। फिलहाल मौसम में बड़े बदलाव के संकेत नहीं हैं। ऐसे में दिन की धूप और सुबह-शाम की ठंड के बीच लोगों को तापमान के अनुरूप कपड़े पहनने और स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने की जरूरत है।
मौसम के आंकड़ों के अनुसार, मंगलवार को देहरादून में अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोनों के बीच 15 डिग्री का अंतर रहा। पहाड़ी क्षेत्रों में रातें ज्यादा ठंडी हो रही हैं, जबकि मैदानी इलाकों में दिन का तापमान 30 डिग्री के आसपास बना हुआ है।
धर्मनगरी हरिद्वार में गिरने लगा तापमानअक्तूबर माह में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। इसके चलते धर्मनगरी हरिद्वार के तापमान में गिरावट दर्ज हो रही है। सुबह और शाम के समय हवा में सर्दी बढ़ने लगी है, जबकि सुबह तड़के लोगों को ठंड का अधिक एहसास हो रहा है। सुबह जल्दी घरों से निकलने वाले लोगों को आवाजाही में सर्दी का सामना करना पड़ रहा है। तापमान में गिरावट से अक्तूबर में धर्मनगरी में सुबह और शाम के समय सर्दी का असर बढ़ने लगा है। मौसम में लगातार हो रहे बदलाव के बीच तापमान में गिरावट दर्ज हो रही है। सुबह और शाम के समय ठंडी हवाओं से मौसम में सर्दी महसूस होने लगी है।
कोरोनेशन अस्पताल के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. प्रवीण पंवार के मुताबिक, तापमान में उतार-चढ़ाव के दौरान सुबह और शाम ठंड से बचाव जरूरी है। दिन में पसीना आने के बाद ठंडी हवा के संपर्क में आने से परेशानी बढ़ सकती है। बच्चों, बुजुर्गों और पहले से सांस संबंधी बीमारियों से जूझ रहे लोगों को विशेष सतर्कता बरतनी चाहिए। उन्होंने सलाह दी कि पसीने से भीगे कपड़े बदल लें और पर्याप्त पानी पीते रहें। ठंडे पेय पदार्थों से परहेज करें। पंखे या ठंडी हवा के सीधे संपर्क से भी असुविधा हो सकती है।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

ग्रीन इण्डिया मिशन के तहत आजीविका संवर्धन एवं रोजगार सृजन पर विशेष जोर: प्रमुख सचिव

वर्ष 2031 तक की कार्ययोजना में स्थानीय समुदायों की आजीविका से जुड़ी गतिविधियों को प्राथमिकता…

1 hour ago

एमडीडीए का बड़ा एक्शन- पांच जगह सीलिंग, आवासीय कॉलोनियों में अवैध कारोबार पर चला डंडा

सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के अनुपालन में प्राधिकरण की सख्ती, बिना नक्शे दुकानें बनाने और…

2 hours ago

अनुपूरक बजट हो सकता है पास, छठे राज्य वित्त आयोग पर मिलेगी अच्छी खबर – myuttarakhandnews.com

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की अहम बैठक 22 अक्टूबर को होगी।…

2 hours ago

ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान को देहरादून जिला प्रशासन की अनूठी पहल ‘रात्रि चौपाल’ शुरू

सीडीओ अभिनव शाह की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत थेवा, मालदेवता में आयोजित हुई पहली रात्रि…

2 hours ago

बढ़ सकती है उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति की मुश्किलें, बयानों की तस्दीक में जुटी SIT – myuttarakhandnews.com

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या और उनके पति गिरधारी लाल साहू के बीच विवाद के मामले…

2 hours ago