कोटाबाग में 21 दिवसीय कंप्यूटर हार्डवेयर प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ – myuttarakhandnews.com

कोटाबाग में आज 21 दिवसीय कंप्यूटर हार्डवेयर प्रशिक्षण कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ किया गया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम उद्योग विभाग हल्द्वानी द्वारा प्रायोजित एवं विद्या सोसाइटी हल्द्वानी द्वारा संचालित किया जा रहा है। इसमें कुल 25 प्रतिभागियों ने नामांकन कराया है, जिन्हें कंप्यूटर हार्डवेयर की तकनीकी बारीकियां और प्रैक्टिकल ज्ञान प्रदान किया जाएगा।
कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि डॉ. श्वेता सैनी (ब्लॉक विकास अधिकारी, कोटाबाग) ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि आज के समय में कंप्यूटर हार्डवेयर और तकनीकी ज्ञान युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर खोल रहे हैं। ऐसे प्रशिक्षण ग्रामीण व अर्ध-शहरी क्षेत्रों के युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने में सहायक होंगे।
इस प्रशिक्षण का संचालन श्री जितेन्द्र गरजौला द्वारा किया जाएगा। वे प्रतिभागियों को हार्डवेयर की तकनीकी जानकारी, प्रैक्टिकल अभ्यास तथा रोजगारपरक कौशल उपलब्ध कराएंगे।
विद्या सोसाइटी के पदाधिकारियों ने बताया कि संस्था का उद्देश्य युवाओं को कौशल विकास के माध्यम से सशक्त बनाना और रोजगार से जोड़ना है। कार्यक्रम में शामिल स्थानीय जनप्रतिनिधियों और गणमान्य व्यक्तियों ने प्रशिक्षण की सराहना की और प्रतिभागियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
यह 21 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आने वाले दिनों में युवाओं को तकनीकी क्षेत्र में नई दिशा प्रदान करेगा।

Post Views: 6

Post navigation

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

युवाओं को अधिकारों के साथ कर्तव्यों का भी निर्वहन करना होगा : रेखा आर्या –

  अल्मोड़ा,  सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र के मजखाली मंडल में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री…

13 minutes ago

पोवा 8 प्रो 5जी भारत के पहले एआई असिस्टेंट के साथ स्टोर्स में उपलब्ध –

   देहरादून | : पोवा 8 प्रो 5जी की बिक्री 21 अगस्त से पूरे भारत में…

19 minutes ago

“विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस’’ पर एसएसपी देहरादून द्वारा सीनियर सिटीजन्स से की शिष्टाचार भेंट

सभी सीनियर सिटीजन से वार्ता कर जाना उनका हाल, पुलिस के हर कदम पर उनके…

24 minutes ago

द पेसल वीड स्कूल की बास्केटबॉल विजय का सिलसिला जारी: वर्षों की दृढ़ता लाई सफलता का फल –

देहरादून, : द पेसल वीड स्कूल ने एक बार फिर स्कूली बास्केटबॉल में अपना नाम…

25 minutes ago

भारत में लॉन्च हुई नई BMW X1 लॉन्ग व्हीलबेस। –

देहरादून, नई BMW X1 लॉन्ग व्हीलबेस को आज भारत में लॉन्च किया गया। BMW X1…

31 minutes ago