Categories: hindiUttarakhand

चारधाम यात्रा के लिए 25 लाख श्रद्धालुओं ने कराया रजिस्ट्रेशन, बद्रीनाथ में दर्शन के लिए PM मोदी के भाई भी पहुंचे – Uttarakhand

25 lakh devotees registered for Chardham Yatra, PM Modi’s brother also reached Badrinath for darshanइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all)बदरीनाथ/देहरादून: उत्तराखंड में बद्रीनाथ धाम के कपाट सेना की गढ़वाल स्काउट रेजीमेंट के बैंड की धुनों के बीच जय बदरीविशाल के उदघोष के साथ आज रविवार 4 मई को सुबह 6 बजे खुल गए है। इस अवसर पर श्री बद्रीनाथ मंदिर को 40 क्विंटल से अधिक फूलों से सजाया गया। सुबह ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित 15 हजार से अधिक श्रद्धालु ने कपाट खुलने एवं अखंड ज्योति दर्शन के साक्षी रहे। वहीं पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दी। साथ ही बताया कि अब तक 25 लाख श्रद्धालुओं ने चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है। बता दें कि आज पीएम मोदी के भाई पंकज मोदी ने भी दर्शन किया।श्री बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी देश विदेश के तीर्थयात्रियों को शुभकामनाएं दीं। वहीं बीकेटीसी द्वारा प्रदेश सरकार की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से भगवान बदरीविशाल की प्रथम महाभिषेक पूजा की गई। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के नवनियुक्त अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने श्री बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने के अवसर पर कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार तीर्थयात्रियों को बेहतर यात्रा सुविधाएं उपलब्ध करा रही है। मंदिर समिति तीर्थयात्रियों के हित में बेहतर प्रबंधन करेगी।तीर्थयात्रियों के रजिस्ट्रेशन और टोकन पर जोरबीकेटीसी के नव नियुक्त उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती और नवनियुक्त उपाध्यक्ष विजय कपरवाण ने भी श्री बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने के अवसर पर श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दीं। पर्यटन सचिव सचिन कुर्वे ने तीर्थयात्रियों को सरल-सुगम दर्शन करने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए है। साथ ही रजिस्ट्रेशन की जांच और टोकन सिस्टम पर जोर दिया है।माता मूर्ति मंदिर माणा के कपाट भी खुलेविगत रविवार को श्री गरूड़ जी, उद्धव जी, श्री कुबेर जी, और आदिगुरु शंकराचार्य जी की गद्दी सहित गाडू घड़ा तेल कलश श्री बद्रीनाथ धाम पहुंच गया था। श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने कहा कि मंदिर समिति तीर्थयात्रियों की सेवा के लिए तत्पर है। बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ ने बताया कि आज ही बदरीनाथ धाम मंदिर परिक्रमा स्थित सभी मंदिरों माता लक्ष्मी श्री गणेश जी, घंटाकर्ण जी, आदि केदारेश्वर श्री शंकराचार्य मंदिर, सहित माता मूर्ति मंदिर माणा, भविष्य बदरी मंदिर सुभाई के कपाट भी खुल गए है। पुजारी हनुमान प्रसाद डिमरी ने माता मूर्ति मंदिर माणा और पुजारी संजय डिमरी ने भविष्य बदरी मंदिर सुभाई तपोवन के कपाट खोले।पीएम मोदी के भाई भी मौजूद रहेइस अवसर पर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के भाई पंकज मोदी, स्वामी सविदानंद, बद्रीनाथ विधायक लखपत बुटोला, वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद अध्यक्ष रामचंद्र गौड़, बीकेटीसी नवनियुक्त उपाध्यक्ष विजय कपरवाण समेत अन्य मौजूद रहे। बता दें इससे पहले 30 अप्रैल को श्री यमुनोत्री, गंगोत्री धाम और 2 मई को श्री केदारनाथ धाम के कपाट खुल चुके है।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

उत्तराखंड क्रांति दल ने घोषित किये 16 कैंडिडेट्स, आशीष नेगी को कर्णप्रयाग से टिकट – myuttarakhandnews.com

नेताओं ने आगामी चुनाव के लिए पार्टी की राजनीतिक दिशा और मुद्दों को भी सामने…

5 hours ago

युवती का तीन साल तक डरा-धमकाकर किया शारीरिक शोषण, आरोपी गिरफ्तार – myuttarakhandnews.com

सहसपुर पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपी को किया गिरफ्तार, न्यायालय में किया जाएगा पेश…

5 hours ago

देहरादून पुलिस में बड़ा फेरबदल, 22 दरोगा और 6 अपर उपनिरीक्षकों के तबादले – myuttarakhandnews.com

देहरादून। राजधानी देहरादून में कानून व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए पुलिस विभाग में…

5 hours ago

केदारताल ट्रेक पर हिमस्खलन से मचा हड़कंप, 8 ट्रेकर भोज खड़क के आगे फंसे; रेस्क्यू अभियान शुरू – myuttarakhandnews.com

उत्तरकाशी। उत्तराखंड के केदारताल क्षेत्र में हिमस्खलन के कारण ट्रेकिंग मार्ग अवरुद्ध हो गया है।…

6 hours ago

गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में बवाल, कुलसचिव सत्यदेव निगमालंकार से मारपीट; कुलपति पहुंचीं कोतवाली – myuttarakhandnews.com

हरिद्वार। गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में कर्मचारियों और प्रशासन के बीच कई दिनों से चल रहा…

6 hours ago

रामनगर के अपर कोसी क्षेत्र में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, 80 से 82 परिवारों के मकान हटाए – myuttarakhandnews.com

रामनगर। नैनीताल जिले के रामनगर स्थित तराई पश्चिमी वन प्रभाग के अपर कोसी क्षेत्र में…

6 hours ago