Categories: hindiUttarakhand

हिंदू नाबालिग लड़की से गैंगरेप के बाद धर्मांतरण, उत्तराखंड के हरिद्वार में वकील समेत 2 गिरफ्तार – Uttarakhand

Minor Hindu girl gang-raped and converted, 2 including a lawyer arrested in Haridwar, Uttarakhandइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all)हरिद्वार: उत्तराखंड में एक हिंदू लड़की के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। दरिंदगी करने के बाद आरोपियों ने पीड़ित लड़की पर धर्मांतरण का भी दबाव बनाया। नाबालिग लड़की का अपहरण कर गैंगरेप के मामले में पुलिस ने वकील सहित दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया।आरोप है कि नाबालिग लड़की पर धर्म परिवर्तन कर शादी का दवाब भी बनाया गया। यह पूरा शर्मनाक मामला उत्तराखंड के हरिद्वार में सामने आया है। मामले की शिकायत मिलने पर पुलिस ने तुरंत ही सख्त ऐक्शन लिया है।हरिद्वार के बहादराबाद क्षेत्र निवासी व्यक्ति ने एक मई को बेटी की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। तीन मई को पुलिस ने किशोरी को बस स्टैंड से बरामद कर लिया। किशोरी ने बताया कि उसकी तनवीर नाम के युवक से वर्ष 2017 में दोस्ती हुई थी।जून 2017 से तनवीर ने कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। एक दिन तनवीर रोशनाबाद में वकील नाजिम के पास ले गया। नाजिम ने शादी कराने की बात कहकर उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया।आरोप है कि इसके बाद दो मई को दोनों ने एक गेस्ट हाउस में उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने शनिवार को 25 वर्षीय नाजिम निवासी दादूपुर गोविन्दपुर, बहादराबाद और 40 वर्षीय तनवीर निवासी ग्राम भारापुर भौरी, बहादराबाद को गिरफ्तार कर लिया।थानाध्यक्ष नरेश राठौड़ ने बताया कि शिकायत मिलने पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। बताया कि आरोपी किशोरी को नेपाल ले जाने की फिराक में था।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

Website, logo and anthem for the Haridwar Kumbh 2027 unveiled | Uttarakhand News Network

To showcase the religious, spiritual, and cultural identity of the Haridwar Kumbh Mela 2027 to…

19 minutes ago

92 शिकायतें, कई परिवारों का दर्द, समाधान दिवस में डीएम ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

अपनों की प्रताड़ना से टूटे बुजुर्ग, न्याय की आस में पहुंचे समाधान दिवस बुजुर्गों की…

1 hour ago

पहाड़ की प्रेम कहानी ‘पायर’ ने जीते 18 अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार, अब बड़े पर्दे पर दस्तक –

देहरादून। उत्तराखंड के पहाड़ों की खूबसूरती, प्रेम की गहराई और अपनों से बिछड़ने का दर्द…

1 hour ago

कौशल विकास, अप्रेंटिसशिप, स्टार्टअप और स्वरोजगार के अवसरों के साथ सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

घुड़दौड़ी में 185 इंजीनियरिंग विद्यार्थियों को मिला करियर मार्गदर्शन पौड़ी- जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया के…

2 hours ago

देहरादून: बेटे ने धोखे से अपने नाम कराई बुजुर्ग की संपत्ति, 15 लाख रुपये भी लिए; अब मारपीट का आरोप – myuttarakhandnews.com

समाधान दिवस में अपनों की प्रताड़ना से परेशान बुजुर्गों ने लगाई न्याय की गुहार, डीएम…

3 hours ago

आपदा से क्षतिग्रस्त विद्यालयों के पुनर्निर्माण को 30 करोड़ जारी

प्राथमिक व माध्यमिक स्कूलों के लिये जिलावार जारी की धनराशि  प्रभावित विद्यालयों में निर्माण कार्य…

3 hours ago