देहरादून में बनेंगे 25 नए स्मार्ट वेंडिंग जोन, ट्रैफिक जाम से राहत और सैकड़ों को मिलेगा रोजगार – myuttarakhandnews.com

देहरादून: शहर की यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने और रेहड़ी-पटरी व्यापारियों को संगठित ढंग से रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में नगर निगम ने बड़ी पहल की है। नगर निगम ने देहरादून में 25 नए “स्मार्ट वेंडिंग जोन” विकसित करने की योजना तैयार की है।
इस पहल से जहां ट्रैफिक जाम की समस्या कम होने की उम्मीद है, वहीं सैकड़ों स्थानीय लोगों को स्वरोजगार के स्थायी अवसर भी मिलेंगे।
सातों विधानसभा क्षेत्रों में बनेंगे वेंडिंग जोन
मेयर सौरभ थपलियाल के निर्देश पर तैयार इस योजना में शहर की सभी सात विधानसभा क्षेत्र—राजपुर, धर्मपुर, रायपुर, मसूरी, कैंट, सहसपुर और डोईवाला—को शामिल किया गया है।
उद्देश्य है कि वेंडिंग जोन केवल चुनिंदा बाजारों तक सीमित न रहें, बल्कि पूरे शहर में संतुलित रूप से विकसित हों, ताकि हर क्षेत्र के फुटकर विक्रेताओं को लाभ मिल सके।
इन स्थानों पर प्रस्तावित वेंडिंग जोन
नगर निगम अधिकारियों के अनुसार इंद्रेश अस्पताल के पास लगभग 150 ठेलियों के लिए सुव्यवस्थित वेंडिंग जोन बनाया जाएगा।मोहकमपुर क्षेत्र में दो अलग-अलग स्थानों पर 80 से 88 ठेलियों के लिए जगह चिन्हित की गई है।इसके अलावा प्रमुख बाजारों, अस्पतालों, शिक्षण संस्थानों और आवासीय क्षेत्रों के आसपास छोटे-छोटे वेंडिंग जोन विकसित किए जाएंगे।
मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं
“स्मार्ट” वेंडिंग जोन केवल ठेलियों को एक स्थान पर खड़ा करने तक सीमित नहीं होंगे। नगर निगम की योजना के अनुसार यहां स्वच्छता व्यवस्था,पेयजल सुविधा ,शौचालय,ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
साथ ही ठेला संचालकों का पंजीकरण कर उन्हें पहचान पत्र और निर्धारित स्थान आवंटित किए जाएंगे, जिससे अव्यवस्था और अवैध अतिक्रमण पर नियंत्रण पाया जा सके।
ट्रैफिक और रोजगार दोनों को मिलेगा लाभ
देहरादून में बढ़ते ट्रैफिक दबाव के बीच सड़कों और फुटपाथों पर बेतरतीब खड़ी ठेलियां जाम का कारण बनती रही हैं। प्रशासन का मानना है कि व्यवस्थित वेंडिंग जोन बनने से सड़क किनारे अवैध कब्जों में कमी आएगी और पैदल यात्रियों को भी राहत मिलेगी।
नगर निगम का कहना है कि यह योजना ट्रैफिक प्रबंधन और स्वरोजगार, दोनों मोर्चों पर सकारात्मक बदलाव लाने में सहायक सिद्ध होगी।

Post Views: 1

Post navigation

pooja Singh

Recent Posts

त्योहारी सीजन में मिठाइयों की गुणवत्ता पर खाद्य सुरक्षा विभाग सख्त, छह नमूने जांच को भेजे

त्योहारी सीजन में मिठाइयों की गुणवत्ता पर खाद्य सुरक्षा विभाग सख्त, छह नमूने जांच को…

4 hours ago

मुख्यमंत्री ने गैरसैंण में 231.91 करोड़ रुपये की 12 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास

197.87 करोड़ रुपये की 6 योजनाओं का शिलान्यास और 34.04 करोड़ रुपये की 6 योजनाओं…

4 hours ago

अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, तीन जगह ध्वस्तीकरण और दो निर्माण सील

विकासनगर से ऋषिकेश तक प्राधिकरण की कार्रवाई, बिना मानचित्र स्वीकृति भूखंड काटने वालों पर सख्ती…

4 hours ago

Uttarakhand Weather Update: Rain and Snowfall Likely in Hill Districts | Uttarakhand News Network

Weather conditions in Uttarakhand are expected to change, with light rainfall forecast in several hilly…

6 hours ago

ईवीएम, वीवीपैट एवं कंट्रोल यूनिट की प्रथम स्तरीय जांच प्रक्रिया जारी

वर्तमान तक 546 बैलेट यूनिट, 635 कंट्रोल यूनिट और 559 वीवीपैट की एफएलसी संपन्न पौड़ी-…

14 hours ago