Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड का गौरव, 19 महीने की नन्ही मेहर कौर ने रचा इतिहास: वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज – myuttarakhandnews.com

हल्द्वानी : नैनीताल उत्तराखंड के हल्द्वानी शहर की 19 माह की नन्ही बालिका मेहर कौर ने अद्भुत प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रदेश का नाम रोशन कर दिया है। महज 1 वर्ष 9 माह की आयु में मेहर ने 25 सामान्य ज्ञान (GK) प्रश्नों के सटीक उत्तर देकर अपना नाम वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज करा लिया है।
9 फरवरी 2026 को मध्यप्रदेश के इंदौर में आयोजित वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स समिट के दौरान मेहर को आधिकारिक रूप से ‘जीनियस’ प्रमाणपत्र प्रदान किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित विशेषज्ञों और अतिथियों ने नन्ही प्रतिभा की असाधारण स्मरण शक्ति और आत्मविश्वास की सराहना की।
19 महीने की उम्र में कमालबताया जा रहा है कि मेहर ने 25 सामान्य ज्ञान से जुड़े प्रश्नों का बिना झिझक और पूरी सटीकता के उत्तर दिया। इतनी कम आयु में इस स्तर की बौद्धिक क्षमता का प्रदर्शन अपने आप में अनोखा माना जा रहा है। आयोजकों के अनुसार, इस आयु वर्ग में इस प्रकार का रिकॉर्ड दुर्लभ है।
माता-पिता को है गर्वमेहर के माता-पिता डॉ. हरलीन कौर और डॉ. गुरुरौनक सिंह चड्ढा ने बेटी की इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि उन्होंने कभी इस उम्र में इतनी बड़ी पहचान की कल्पना नहीं की थी। उनका कहना है कि घर के सकारात्मक वातावरण और नियमित संवाद ने मेहर की जिज्ञासा को बढ़ावा दिया। मेहर की इस उपलब्धि से हल्द्वानी के सामाजिक संगठनों और शिक्षाविदों ने इसे प्रदेश के लिए गौरव का क्षण बताया है। नन्ही मेहर ने यह साबित कर दिया है कि प्रतिभा उम्र की मोहताज नहीं होती। उसकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि ने हल्द्वानी को वैश्विक मंच पर नई पहचान दिलाई है।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

त्योहारी सीजन में मिठाइयों की गुणवत्ता पर खाद्य सुरक्षा विभाग सख्त, छह नमूने जांच को भेजे

त्योहारी सीजन में मिठाइयों की गुणवत्ता पर खाद्य सुरक्षा विभाग सख्त, छह नमूने जांच को…

3 hours ago

मुख्यमंत्री ने गैरसैंण में 231.91 करोड़ रुपये की 12 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास

197.87 करोड़ रुपये की 6 योजनाओं का शिलान्यास और 34.04 करोड़ रुपये की 6 योजनाओं…

3 hours ago

अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, तीन जगह ध्वस्तीकरण और दो निर्माण सील

विकासनगर से ऋषिकेश तक प्राधिकरण की कार्रवाई, बिना मानचित्र स्वीकृति भूखंड काटने वालों पर सख्ती…

3 hours ago

Uttarakhand Weather Update: Rain and Snowfall Likely in Hill Districts | Uttarakhand News Network

Weather conditions in Uttarakhand are expected to change, with light rainfall forecast in several hilly…

5 hours ago

ईवीएम, वीवीपैट एवं कंट्रोल यूनिट की प्रथम स्तरीय जांच प्रक्रिया जारी

वर्तमान तक 546 बैलेट यूनिट, 635 कंट्रोल यूनिट और 559 वीवीपैट की एफएलसी संपन्न पौड़ी-…

13 hours ago