Latest posts by Sapna Rani (see all)देहरादून: Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में झमाझम बारिश से नदी नाले उफान पर हैं। इस बीच मौसम विभाग ने उत्तराखंड में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि उत्तराखंड में पांच जुलाई तक भारी बारिश के आसार हैं। IMD ने उत्तराखंड के विभिन्न हिस्सों में 3 से पांच जुलाई तक तेज हवाओं के साथ भारी से ज्यादा भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। इस रिपोर्ट में जानें इस हफ्ते उत्तराखंड में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज…मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक, दक्षिण-पूर्वी पाकिस्तान पर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है। इसके प्रभाव से अगले 5 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। वहीं दक्षिण पश्चिमी मानसून ने भी देश के अधिकांश हिस्सों को कवर कर लिया है। इन वेदर सिस्टम के प्रभाव से उत्तराखंड में मौसम बेहद खराब रहने वाला है। मौसम विभाग ने उत्तराखंड के विभिन्न हिस्सों में तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है।मौसम विभाग का कहना है कि उत्तराखंड के विभिन्न हिस्सों में सात जुलाई तक मौसम बेहद खराब रहेगा। मौसम विभाग ने 3 से लेकर 6 जुलाई तक भारी से ज्यादा भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। IMD का कहना है कि सात जुलाई को भी उत्तराखंड में मौसम कमोबेश भारी बारिश वाला ही रहेगा। मौसम विभाग ने उत्तराखंड में सात जुलाई को भारी से ज्यादा भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। IMD ने लोगों से फ्लैश फ्लड वाली खतरनाक जगहों से बचने की सलाह दी है।मौसम विभाग के मुताबिक, गंगोत्री और यमुनोत्री में तीन से सात जुलाई के दौरान तूफानी हवाओं के साथ भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब में अगले 24 घंटे के दौरान तेज हवाओं के साथ भारी से ज्यादा भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब में चार जुलाई से सात जुलाई के दौरान मध्यम से भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। केदारनाथ में भी सात जुलाई तक भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है।
देहरादून में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने हिंदू नेशनल कॉलेज और परेड ग्राउंड में रावण…
Pic: Bhumesh Bharti Dr Dhal Singh Bisen sworn-in as Governor of Uttarakhand By OUR STAFF…
देहरादून: उत्तराखंड के मदरसों में अब शुक्रवार की जगह रविवार को साप्ताहिक छुट्टी करने की…
By OUR STAFF REPORTER Dehradun, 19 Oct: Cabinet Minister, Medical Education, Health and Forests, Subodh…
By OUR STAFF REPORTER Mussoorie, 19 Oct: Reaching the hospital has become a major challenge…
By OUR STAFF REPORTER Srinagar (Garhwal), 19 Oct: Prof. Shri Prakash Singh, Vice-Chancellor of Hemvati…