Latest posts by Sapna Rani (see all)देहरादून। उत्तराखंड के गढ़वाल मंडल में बुधवार को हादसा हो गया। मसूरी-देहरादून मार्ग पर शिव मंदिर के समीप वाहन के खाई में गिरने से एक युवती की मौत हो गई। जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस और एसडीआरएफ ने घायलों को खाई से निकालकर अस्पताल पहुंचाया।राजपुर थानाध्यक्ष पीडी भट्ट ने बताया कि वाहन सवार सभी लोग दून में जीएमएस रोड स्थित एक प्रॉपर्टी डीलर के कार्यालय में काम करते थे। यह सभी लोग अपने ऑफिस के वाहन से मसूरी घूमने के लिए गए थे। तभी शिव मंदिर से आगे वाहन अनियंत्रित हो गया और करीब 40 मीटर गहरी खाई में गिर गया।हादसे में वाहन चालक प्रदीप चंद्रा (22) निवासी बड़ोवाला, मुस्कान भट्ट (20) पुत्री कीर्ति राम भट्ट निवासी दीपनगर थाना नेहरू कॉलोनी, गौरव (23) निवासी प्रेमनगर, अनिशा (22) निवासी बाला सुंदरी मंदिर राजपुर घायल हो गए। सभी को कोरोनेशन अस्पताल भेजा गया।यहां उपचार के दौरान मुस्कान की मौत हो गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि आशंका है कि वाहन तेज गति होने के कारण अनियंत्रित होकर खाई में गिरा। सभी घायलों का उपचार किया जा रहा है।
राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE /Dehradun Chief minister Pushkar Singh Dhami on Wednesday announced recruitment in…
नवाचारी पहल के रूप में विकसित होगा प्रकृति और रोमांच का संगम, जिलाधिकारी ने निरीक्षण…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/ Haridwar Despite crores of rupees being poured into the Namami Gange…
देहरादून। अवैध शराब की बिक्री और भंडारण पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग ने…
पंतनगर -हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड की स्वास्थ्य सेवा परियोजना एवं सामुदायिक विकास कार्यक्रम के तहत ममता…