Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में बारिश का कहर, 3 लोगों की मौत; कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी – Uttarakhand

इस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sandeep Chaudhary (see all)देहरादून। उत्तराखंड में हो रही भारी बारिश कहर बरपा रही है। बारिश के कारण तीन लोगों की मौत होने की खबर है। इस बीच मौसम विभाग ने मंगलवार को तीन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। उत्तराखंड के विभिन्न हिस्सों में सोमवार को भी भारी बारिश जारी रही। इससे तीन लोगों की मौत हो गई और सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। अधिकारियों ने बताया कि हल्द्वानी के पास भाखड़ा नदी की तेज धाराओं में सोमवार को एक व्यक्ति बह गया, जबकि रविवार को हल्द्वानी रोड पर भुजियाघाट के पास उफनती नदी में दो लोग डूब गए।राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र ने बताया कि रुद्रप्रयाग जिले में रात भर हुए भूस्खलन के बाद पहाड़ी से गिरे पत्थरों और मलबे में दो दुकानें दब गईं। देहरादून में सोमवार को रात भर भारी बारिश जारी रही। जिला प्रशासन ने स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों को दिन भर के लिए बंद कर दिया।राज्य की प्रमुख नदियां उफान पर हैं। इनमें हरिद्वार में गंगा और काली नदी भी शामिल हैं। मौसम विभाग ने सोमवार और मंगलवार को नैनीताल, चंपावत और बागेश्वर जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश और मंगलवार को उधम सिंह नगर, पौड़ी और देहरादून में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।रविवार को उधम सिंह नगर जिले में भी बाढ़ जैसी स्थिति बनी रही। बाजपुर में लेवड़ा नदी और उससे निकलने वाली धाराओं का जलस्तर बढ़ गया। इससे रामपुर-नैनीताल मुख्य मार्ग पर इंद्रा कॉलोनी में रहने वाले परिवार और चकरपुर, लखनपुर, मुड़िया पिस्तोर और बरहैनी गांवों में रहने वाले लोग प्रभावित हुए।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जिलाधिकारियों से बात की और राज्य में लगातार हो रही बारिश को देखते हुए उन्हें अपनी टीमों के साथ ग्राउंड जीरो पर बने रहने को कहा। धामी ने कहा कि जलभराव से निपटने के लिए सभी तैयारियां पहले से कर ली जाएं और बारिश से फसलों को हुए नुकसान का जल्द आकलन किया जाए।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से प्रदेश प्रधान संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने की शिष्टाचार भेंट

ग्राम पंचायतें ग्रामीण विकास की आधारशिला, पंचायत प्रतिनिधियों की भूमिका महत्वपूर्ण: मुख्यमंत्री देहरादून : मुख्यमंत्री…

41 minutes ago

अल्मोड़ा: हरणा-शीतला मार्ग पर खाई में गिरी आल्टो, एक की मौत, दो घायल

SDRF ने चलाया संयुक्त रेस्क्यू अभियान, घायलों को खैरना अस्पताल पहुंचाया अल्मोड़ा। अल्मोड़ा जिले के…

2 hours ago

हरणा-शीतला मार्ग पर खाई में गिरी आल्टो कार, एक की मौत, दो घायल –

अल्मोड़ा,  उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में हरणा-शीतला मार्ग पर रविवार को एक आल्टो कार अनियंत्रित…

3 hours ago

एसजीआरआर की ऑन्कोलॉजी टीम ने राष्ट्रीय सम्मेलन में हासिल की बड़ी उपलब्धि, जीते शीर्ष पुरस्कार

देहरादून स्थित श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज (SGRR) के लिए…

14 hours ago