Categories: hindiUttarakhand

NCB देहरादून का बड़ा एक्शन: 20 करोड़ रुपये की नशीली दवाएं जब्त, फार्मा ड्रग सिंडिकेट का भंडाफोड़ – Uttarakhand

इस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sandeep Chaudhary (see all)नई दिल्ली: नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) की देहरादून जोनल यूनिट ने फार्मा ड्रग्स से जुड़े एक बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है, जो उत्तराखंड और पश्चिमी यूपी में ट्रामाडोल और एलप्राजोलम जैसी नशे की दवाएं अवैध रूप से सप्लाई कर रहा था. इस कार्रवाई में NCB ने 5 लाख से ज्यादा ट्रामाडोल टैबलेट्स और 24 हजार एलप्राजोलम टैबलेट्स जब्त की हैं, जिनकी अनुमानित मार्केट वैल्यू करीब 20 करोड़ रुपये बताई गई है.12 मई 2025 को देहरादून के विकासनगर स्थित एक मेडिकल स्टोर पर छापा मारा गया, जहां से 594 ट्रामाडोल टैबलेट्स बरामद की गईं और एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया था. पूछताछ के दौरान सिंडिकेट का बड़ा नेटवर्क सामने आया, जिसके बाद देहरादून में ही एक सप्लायर और एक पेडलर को भी पकड़ा गया.जांच में खुलासा हुआ कि दो फर्जी मेडिकल फर्में – एम/एस एसएम इंटरप्राइजेज (मुजफ्फरनगर) और एम/एस बालाजी (बरेली) – के नाम पर इन दवाओं की खरीद-फरोख्त की जा रही थी. हैरानी की बात यह रही कि एक दूधवाले ने मात्र 5000 रुपये प्रति महीने में अपनी होलसेल दवा लाइसेंस किराए पर दे रखा था, जिससे इस पूरे ऑपरेशन को अंजाम दिया जा रहा था.NCB की टीम ने इनपुट्स के आधार पर एक किराए के गोदाम पर छापा मारा, जहां से 474,480 ट्रामाडोल टैबलेट्स और 24,000 एलप्राजोलम टैबलेट्स बरामद की गईं. 25 जुलाई 2025 को सहारनपुर के गगालहेड़ी इलाके से उपेंद्र पाल नाम के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया. उसके पास से 954 ट्रामाडोल और 720 एलप्राजोलम टैबलेट्स बरामद की गईं.जसपुर में तीसरी बड़ी कार्रवाई1 अगस्त को उत्तराखंड के जसपुर इलाके में एक संदिग्ध को रोका गया. उसकी स्विफ्ट डिजायर कार (UK18K5493) से 25,600 ट्रामाडोल टैबलेट्स बरामद हुईं. जांच में पाया गया कि यह खेप भी बरेली की उसी फर्जी फर्म ‘बालाजी’ से जुड़ी हुई थी. सिंडिकेट फर्जी होलसेलर बनाकर, दवा लाइसेंस का दुरुपयोग कर, भारी मात्रा में नशीली दवाएं युवाओं तक पहुंचा रहा था. फिलहाल NCB की टीम इस नेटवर्क के मास्टरमाइंड की तलाश में जुटी हुई है.aपहले भी सामने आए हैं बड़े केसNCB ने हाल के महीनों में भी कई बड़ी कामयाबियां दर्ज की हैं. मई 2025 में NCB अमृतसर ने 547 करोड़ रुपये की फार्मा ड्रग्स तस्करी का पर्दाफाश किया था और NCB दिल्ली ने हरिद्वार में एक क्लैंडेस्टाइन लैब पकड़ी थी, जहां अवैध रूप से नशीली दवाएं बनाई जा रही थीं.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

अग्निपथ योजना में बड़ा बदलाव: 75 प्रतिशत अग्निवीरों को दो साल का अतिरिक्त सेवा विस्तार – myuttarakhandnews.com

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने अग्निपथ योजना में बड़ा बदलाव करते हुए चार साल की…

1 hour ago

गंगनानी के पास हुआ हादसा, इनोवा कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी, 4 की मौत – myuttarakhandnews.com

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी जिले में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी के पास बृहस्पतिवार को दर्दनाक सड़क…

1 hour ago

उत्तरकाशी में बड़ा सड़क हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन, पांच की मौत

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया।…

3 hours ago

उत्तरकाशी में भीषण सड़क हादसा, गंगोत्री धाम जा रही कार नदी में गिरी, कई लोगों की मौत – myuttarakhandnews.com

उत्तरकाशीः उत्तराखंड के उत्तरकाशी गंगनानी गर्मकुंड के पास गुरुवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया.…

3 hours ago

रानीपोखरी में 8 से 10 बीघा भूमि पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई

उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी बोले—अवैध प्लॉटिंग और अनधिकृत निर्माण के खिलाफ जारी रहेगा अभियान देहरादून। मसूरी-देहरादून…

3 hours ago

अमित शाह के समक्ष ‘वंदे मातरम्’ की प्रस्तुति देंगे भातखंडे संगीत महाविद्यालय के विद्यार्थी –

  देहरादून। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के 6 नवंबर को प्रस्तावित देहरादून दौरे के दौरान…

3 hours ago