देहरादून। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की समीक्षा अधिकारी एवं सहायक समीक्षा अधिकारी भर्ती प्रारंभिक परीक्षा में 31.30 प्रतिशत अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। कुल 93,366 अभ्यर्थियों में से 64,122 ने परीक्षा दी। आयोग के परीक्षा नियंत्रक डॉ. प्रशांत ने बताया, रविवार को प्रदेश के सभी 13 जिलों के 20 शहरों में लगभग 150 से अधिक केंद्रों पर भर्ती के लिए प्रारंभिक परीक्षा कराई गई।
कुल अभ्यर्थियों में 29,222 (31.30 प्रतिशत) गैरहाजिर रहे, जबकि 68.70 प्रतिशत उपस्थित रहे। परीक्षा में गड़बड़ी रोकने के लिए आयोग ने पुख्ता इंतजाम किए थे। केंद्रों के बाहर अभ्यर्थियों की चेकिंग के बाद प्रवेश की अनुमति दी गई। आयोग के मुताबिक, किसी भी केंद्र से परीक्षा के दौरान कोई शिकायत नहीं मिली है। सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराई गई।
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम…
देहरादून। उत्तराखंड में ग्रीन इंडिया मिशन के तहत रोजगार सृजन और स्थानीय समुदायों की आजीविका…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल शैक्षणिक और व्यावसायिक…
राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE /Dehradun Chief minister Pushkar Singh Dhami on Wednesday announced recruitment in…
नवाचारी पहल के रूप में विकसित होगा प्रकृति और रोमांच का संगम, जिलाधिकारी ने निरीक्षण…