हरिद्वार। देश की पहली हिमालयी एयर सफारी की शुरूआत उत्तराखंड से की गई। जायरोकॉप्टर एडवेंचर शुरू करने वाला उत्तराखंड देश का पहला राज्य है। शनिवार को हरिद्वार के बैरागी कैंप में जायरोक्राप्टर की उड़ान ट्रायल में सफल रही। जायरोकॉप्टर से एयर सफारी के लिए पर्यटन विभाग को डीजीसीए की मंजूरी मिल गई है। प्रदेश में साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने की यह अनोखी पहल है।
उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद राजस एयरो स्पोर्ट्स एवं एडवेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से प्रदेश में जायरोकॉप्टर से एयर सफारी शुरू करेगा। एक सीट एयरोकॉप्टर से पर्यटक हवा में रोमांच करने के साथ ही हिमालय और प्राकृतिक सौंदर्य को करीब से निहार सकते हैं। पर्यटन विकास परिषद के अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी अश्विनी पुंडीर ने बताया कि जायरोकॉप्टर से प्रदेश के अनछुए पर्यटन स्थल तक पर्यटक आसानी से पहुंच सकेंगे।
इसके साथ ही हिमालय, पर्वतमाला, नदियों के हवाई दृश्य का आनंद ले सकते हैं। सिंगल सीटर एयरोकॉप्टर को जर्मनी से खरीदा गया है। इससे साहसिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। शनिवार को हरिद्वार में जायरोकॉप्टर का ट्रायल किया गया। जिसमें डीएम हरिद्वार ने उड़ान भरी।
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम…
देहरादून। उत्तराखंड में ग्रीन इंडिया मिशन के तहत रोजगार सृजन और स्थानीय समुदायों की आजीविका…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल शैक्षणिक और व्यावसायिक…
राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE /Dehradun Chief minister Pushkar Singh Dhami on Wednesday announced recruitment in…
नवाचारी पहल के रूप में विकसित होगा प्रकृति और रोमांच का संगम, जिलाधिकारी ने निरीक्षण…