सैनिक सम्मेलन में समस्याओं के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश
देहरादून, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने पुलिस कार्यालय में पुलिस कर्मियों का सैनिक सम्मेलन आयोजित किया। सम्मेलन के दौरान एसएसपी ने विभिन्न इकाइयों से आए पुलिस कर्मियों की समस्याएं सुनीं और उनके त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
इस अवसर पर एसएसपी ने पुलिस कर्मियों से संवाद करते हुए उनके कार्य परिवेश, ड्यूटी से जुड़ी चुनौतियों और सुविधाओं से संबंधित मुद्दों की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कर्मचारियों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाए।
सम्मेलन के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले 34 पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। एसएसपी ने सभी सम्मानित कर्मियों की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में भी कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने कहा कि पुलिस बल की कार्यक्षमता और जनता के बीच विश्वास बनाए रखने में कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है, ऐसे में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को प्रोत्साहित करना आवश्यक है।
सम्मानित पुलिस कर्मियों में प्रमुख रूप से गोपनीय कार्यालय, विभिन्न कोतवाली एवं थानों, साइबर सेल, यातायात पुलिस, दूरसंचार शाखा, एलआईयू तथा पुलिस लाइन देहरादून के अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल रहे।
सम्मेलन में उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे अधीनस्थ कर्मियों की समस्याओं के प्रति संवेदनशील रहें और उनका समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें।
देहरादून। प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज के अनुरोध पर मुख्यमंत्री पुष्कर…
The Adi Kailash Parikrama Run is set to emerge as a major attraction for adventure…
मुख्यमंत्री ने यूपीईएस के 24वें दीक्षांत समारोह में किया प्रतिभाग जीवन में व्यवहार, विनम्रता और…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि युवाओं की प्रतिभा, मेहनत और लगन से…
आरोप लगाने का शौक है तो प्रमाण लेकर आइये, राजनीतिक नौटंकी बंद कीजिए : हेमंत…
मुख्यमंत्री की कुमाऊँनी वॉइस क्लिप से हुई अभियान की शुरुआत लोकभाषाओं के संरक्षण एवं संवर्धन…