चारधाम यात्रा और पर्यटक सीजन को देखते हुए ट्रैफिक प्लान, ‘ऑपरेशन प्रहार’ में तेज कार्रवाई के आदेश
देहरादून, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) ने पुलिस कार्यालय में जनपद के सभी राजपत्रित अधिकारियों और थाना प्रभारियों के साथ मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित की। बैठक में अपराध नियंत्रण, कानून व्यवस्था, चारधाम यात्रा और वीकेंड पर्यटक सीजन को लेकर व्यापक समीक्षा की गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
एसएसपी ने वीकेंड के दौरान बढ़ते यातायात दबाव को देखते हुए पुलिस अधीक्षक नगर और यातायात को विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर उसे प्रभावी रूप से लागू करने के निर्देश दिए। आशारोडी से मसूरी तक के मार्ग को अलग-अलग सेक्टरों में विभाजित कर सेक्टरवार ट्रैफिक प्लान लागू किया जाएगा। ड्रोन के माध्यम से यातायात की निगरानी और मसूरी क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने के निर्देश भी दिए गए।
‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सत्यापन अभियान चलाकर आपराधिक तत्वों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया। रात्रि में अनावश्यक रूप से घूमने वाले व्यक्तियों की जांच और नियम उल्लंघन पर वैधानिक कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए।
गंभीर अपराधों में त्वरित कार्रवाई करते हुए साक्ष्य संकलन और समयबद्ध चार्जशीट न्यायालय में प्रस्तुत करने पर जोर दिया गया। साथ ही अदालत में मजबूत पैरवी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। वांछित और इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित कर सर्विलांस सहित अन्य माध्यमों से प्रभावी कार्रवाई करने को कहा गया।
बैठक में लंबित विवेचनाओं की समीक्षा करते हुए अनावश्यक देरी पर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय करने और विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी गई। इसके अलावा निरोधात्मक कार्रवाई की समीक्षा करते हुए थाना प्रभारियों को आदतन अपराधियों के खिलाफ सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए गए।
एसएसपी ने स्पष्ट किया कि कानून व्यवस्था और जनसुरक्षा के साथ किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
देहरादून, । यूपीईएस विश्वविद्यालय के 24वें दीक्षांत समारोह का गुरुवार को शुभारंभ हुआ। छह दिन…
दिव्यांगता प्रमाणपत्र, मतदाता साक्षरता और सुगम मतदान की दी जानकारी; समावेशी निर्वाचन पर जोर देहरादून-…
देहरादून,। अग्रणी एफएमसीजी समूह और बहु-व्यावसायिक कॉर्पोरेशन धर्मपाल सत्यपाल ग्रुप (डीएस ग्रुप) के लोकप्रिय ब्रांड्स…
देहरादून। प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज के अनुरोध पर मुख्यमंत्री पुष्कर…
The Adi Kailash Parikrama Run is set to emerge as a major attraction for adventure…
मुख्यमंत्री ने यूपीईएस के 24वें दीक्षांत समारोह में किया प्रतिभाग जीवन में व्यवहार, विनम्रता और…