Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में 37 मदरसों की मान्यता लटकी, खामियां मिलने पर 5 हुए सील – Uttarakhand

Recognition of 37 madrasas in Uttarakhand is pending, 5 were sealed after deficiencies were foundइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all) पत्नी से हुआ झगड़ा, गुस्से में 7 साल की बेटी को लेकर गया बाहर, फिर जो हुआ, देख पुलिस के उड़े होश – March 4, 2025 हरियाणा की सैनी सरकार का बड़ा ऐलान, रोड एक्सीडेंट में घायलों को मिलेगा फ्री इलाज, जल्द जारी होगी अस्पतालों की सूची – March 4, 2025 गुजरात से अब्दुल का पीछा करते हरियाणा पहुंची ATS, जो मिला उसे देख सभी रह गए दंग, राम मंदिर उड़ाने की थी साजिश – March 4, 2025देहरादून। उत्तराखंड में अवैध मदरसों के खिलाफ कार्रवाई जारी है। प्रशासन की टीम ने सोमवार को भी पांच मदरसों को सील किया। एसडीएम ने बताया कि अवैध तौर पर संचालित हो रहे सभी मदरसों को बंद करा दिया जाएगा।जिलाधिकारी के आदेश पर शनिवार से पछुवादून में अवैध तौर पर संचालित हो रहे मदरसों को सील करने की कार्रवाई शुरू की गई है। सोमवार को प्रशासन की टीम ने शिक्षा विभाग अधिकारियों के साथ मिलकर मदरसा रहीमिया माहीदुल कुरआन, मदरसा इस्लामिया नूर अल हुदा, मदरसा इनाम उल उलूम, ईसात अल नात और मदरसा इस्लामिया अरबिया कासिम उल उलूम को सील किया।एसडीएम विनोद कुमार ने बताया कि इन मदरसों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को नजदीकी सरकारी स्कूल में दाखिला दिलाने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन की टीम में तहसीलदार विवेक राजौरी, सीओ भाष्कर लाल साह, बीईओ विनीता नेगी कठैत, शहर कोतवाल राजेश साह, हरबर्टपुर चौकी प्रभारी सनोज कुमार आदि शामिल रहे।जनपदों की जांच में फंस गई मदरसों की मान्यताउत्तराखंड में 37 मदरसों की मान्यता अब समिति की बैठक होने के बाद भी अटक गई है। जिलों की जांच में ये मान्यता फंसी है। जिलों से रिपोर्ट आने के बाद ही अब इन मान्यता पर समिति फैसला ले सकेगी।विगत 27 फरवरी को मदरसा बोर्ड अध्यक्ष मुफ्ती शमून कासमी की अध्यक्षता में मान्यता समिति की बैठक में 88 आवेदनों में से 51 को मान्यता प्रदान की गई। पांच साल बाद यह मान्यता दी गई है। अब जिन 37 मदरसों के आवेदन रोके गए हैं, उनमें से 10 मदरसे बंद बताए गए हैं।इसके अलावा 27 पर रिपोर्ट ही नहीं मिली। मदरसा बोर्ड अध्यक्ष मुफ्ती शमून कासमी ने कहा कि जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारियों से रिपोर्ट के लिए पत्राचार किया गया है।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

देहरादून में एक और चिटफंड घोटाला: 100 से ज्यादा लोगों को ठगा… क्रिप्टो-फॉरेक्स के नाम पर लूटे आठ करोड़ – myuttarakhandnews.com

देहरादून। दून में एक और बड़ा चिटफंड घोटाला सामने आया है। छह से सात प्रतिशत…

4 minutes ago

प्रेमनगर में PG-हॉस्टलों पर दून पुलिस का शिकंजा, 4 संचालकों को नोटिस

देर रात पुलिस टीमों ने चलाया आकस्मिक चेकिंग अभियान, 4 संदिग्ध युवकों को पूछताछ के…

19 minutes ago

मुख्यमंत्री धामी से महानिदेशक एनसीसी ने की शिष्टाचार भेंट

उत्तराखण्ड में एनसीसी के विस्तार एवं आधुनिक आधारभूत संरचना के विकास पर हुई महत्वपूर्ण चर्चा…

1 hour ago

पढ़ाई की आड़ में हुड़दंग नहीं होगा बर्दाश्त, पीजी-हॉस्टलों पर पुलिस का शिकंजा –

देहरादून। प्रेमनगर क्षेत्र में पीजी और हॉस्टलों में रहने वाले छात्र-छात्राओं की गतिविधियों पर नजर…

1 hour ago

The Montessori School hosts Inter-House Patriotic Singing and Dance Competition and Investiture Ceremony

my uttarakhand news Bureau  Dehradun, 19 Aug: A grand celebration of national pride, artistic expression,…

1 hour ago

नैनीताल में नशीले इंजेक्शन और प्रतिबंधित दवाइयों का भंडाफोड़, मेडिकल स्टोर सील

देहरादून। नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ एसटीएफ उत्तराखंड और औषधि प्रशासन विभाग ने संयुक्त…

1 hour ago