Categories: hindiUttarakhand

महाकुंभ की ड्यूटी से लौटे जवानों को CM धामी ने किया सम्मानित, बोले- हरिद्वार अर्धकुंभ 2027 में मिलेगी मदद – Uttarakhand

CM Dhami honored the soldiers who returned from Maha Kumbh duty, said- help will be provided in Haridwar Ardh Kumbh 2027इस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all) पत्नी से हुआ झगड़ा, गुस्से में 7 साल की बेटी को लेकर गया बाहर, फिर जो हुआ, देख पुलिस के उड़े होश – March 4, 2025 हरियाणा की सैनी सरकार का बड़ा ऐलान, रोड एक्सीडेंट में घायलों को मिलेगा फ्री इलाज, जल्द जारी होगी अस्पतालों की सूची – March 4, 2025 गुजरात से अब्दुल का पीछा करते हरियाणा पहुंची ATS, जो मिला उसे देख सभी रह गए दंग, राम मंदिर उड़ाने की थी साजिश – March 4, 2025देहरादून: उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) की टीम से मुलाकात की. ये जवान महाकुंभ प्रयागराज 2025 में ड्यूटी करके लौटे हैं. सीएम पुष्कर ने एसडीआरएफ के 112 कार्मिकों के वापस आने पर आयोजित ‘महाकुंभ प्रयागराज 2025 अभिनन्दन’ कार्यक्रम में कहा, “एसडीआरएफ टीम ने महाकुंभ में अपनी दक्षता का कुशल परिचय देकर उत्तराखंड का मान बढ़ाया”.सीएम धामी ने महाकुंभ प्रयागराज में बेहतर सेवाएं देने पर एसडीआरएफ की टीम को बधाई दी. उन्होंने कहा कि ये अनुभव हरिद्वार के 2027 अर्धकुंभ में काम आएंगे. कुंभ को भव्य रूप से आयोजित करने में मदद भी मिलेगी. इस महाकुंभ से हमारे जवानों का आत्मविश्वास बढ़ा.सीएम धामी ने एसडीआरएफ की टीम को पुरस्कार स्वरूप 5 लाख रुपये का चेक भी सौंपा. सीएम ने कहा, “सनातन धर्म के महासंगम की चुनौती को संभालना चुनौतीपूर्ण कार्य था. बेहतर व्यवस्थाओं और प्रबंधन से यूपी के साथ ही उत्तराखंड सरकार का सर ऊंचा हुआ. यही अनुभव 2027 के कुंभ में मददगार साबित होंगे. हमारा प्रयास है कि वाहनों के लिए सुनियोजित पार्किंग व्यवस्था हो जिसके लिए सरकार पूरी तरह से प्रयासरत है”.सीएम धामी बोले- उत्तराखंड राज्य विभिन्न भौगोलिक परिस्थितियों और आपदा की दृष्टि से संवेदनशील राज्य है. इन चुनौतियों से पार पाने के लिए एसडीआरएफ द्वारा सराहनीय कार्य किए गए हैं. आपदा प्रबंधन के लिए क्विक रिस्पॉन्स टीम और अत्याधुनिक उपकरणों से राज्य में आपदा के प्रभाव को कम करने में काफी मदद मिली. इस खास मौके पर उपाध्यक्ष राज्य आपदा प्रबंधन सलाहकार समिति विनय रोहिला, डीजीपी दीपम सेठ, सचिव गृह शैलेश बगोली समेत कई दिग्गज मौजूद थे.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

ग्राफिक एरा में ऑटो-कॉम 2026 शुरू… –

  देहरादून ,  ग्राफिक एरा में विशेषज्ञों ने कहा कि ऑटोमेशन और कंप्यूटेशन का बढ़ता तालमेल…

2 hours ago

स्टूडेंट ग्राफेस्ट-2026 का शानदार आगाज… –

  देहरादून, । ग्राफिक एरा में ‘स्टूडेंट ग्राफेस्ट-2026’ का शानदार आगाज़ होते ही पूरा कैंपस सुर-ताल…

2 hours ago

SDRF उत्तराखण्ड को ISO 9001:2015 प्रमाणपत्र, यह उपलब्धि हासिल करने वाला बना देश का पहला आपदा प्रतिवादन बल

मानक संचालन प्रक्रियाओं, पारदर्शी दस्तावेजीकरण और गुणवत्ता प्रबंधन को मिली पहचान; आपदा बचाव के साथ…

3 hours ago

रायवाला में अवैध शराब तस्करी का भंडाफोड़, स्कूटी सवार गिरफ्तार –

ऋषिकेश/देहरादून। रायवाला क्षेत्र में अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आबकारी विभाग…

3 hours ago

एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया लिमिटेड ने लगातार तीसरे वर्ष हासिल किया ग्रेट प्लेस टू वर्क® सर्टिफिकेशन –

  देहरादून, : भारत की अग्रणी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स कंपनियों में से एक, एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया लिमिटेड…

3 hours ago

ISO 9001:2015 प्रमाणपत्र हासिल करने वाला देश का पहला आपदा प्रतिवादन बल बना उत्तराखंड SDRF –

 देहरादून। उत्तराखंड राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF) ने गुणवत्ता प्रबंधन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि…

3 hours ago