Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में 28 जनवरी से 14 फरवरी तक होंगे 38वें राष्ट्रीय खेल, IOA ने लगाई अंतिम मुहर – Uttarakhand

38th National Games will be held in Uttarakhand from 28 January to 14 February, IOA has given its final approvalइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all)देहरादूनः उत्तराखंड में 38वें राष्ट्रीय खेलों का आयोजन आगामी 28 जनवरी से 14 फरवरी के बीच होगा। बता दें कि खेल की तिथियों पर इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन ने अंतिम मुहर लगा दी है। वहीं, खेल मंत्री रेखा आर्य ने इसकी जानकारी दी है। देहरादूनः उत्तराखंड में 38वें राष्ट्रीय खेलों का आयोजन आगामी 28 जनवरी से 14 फरवरी के बीच होगा। बता दें कि खेल की तिथियों पर इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन ने अंतिम मुहर लगा दी है। वहीं, खेल मंत्री रेखा आर्य ने इसकी जानकारी दी है।खेल मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि राष्ट्रीय खेलों की तारीखों पर इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन ने अंतिम मुहर लगा दी है। बताया गया कि उत्तराखंड में 28 जनवरी 2025 से 14 फरवरी 2025 के मध्य राष्ट्रीय खेलों का आयोजन किया जाएगा। रेखा आर्य ने कहा कि इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन ने चीन में होने वाले एशियाई विंटर गेम्स को देखते हुए उत्तराखंड में प्रस्तावित राष्ट्रीय खेलों की तिथि में फेरबदल का अनुरोध किया था। लेकिन, राज्य में आयोजन की तैयारी अंतिम चरण में होने से प्रदेश सरकार ने इसमें असमर्थता जता दी थी। वहीं, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से चर्चा के बाद खेल मंत्री रेखा आर्या ने इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन की अध्यक्ष पीटी ऊषा को इस बारे में पत्र भेजा था। इसके बाद इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन ने अब उत्तराखंड में तय तिथियों पर ही राष्ट्रीय खेलों का आयोजन कराने को सहमति दे दी।इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन (IOA) के इस फैसले पर प्रदेश की खेल मंत्री रेखा आर्या ने खुशी जाहिर की है। वहीं, मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि उत्तराखंड में आयोजित होने वाली इन गेम्स की तैयारियों को लेकर हम पूरी तरह से आश्वस्त हैं। साथ ही कहा कि यह आयोजन अनेक मायनों में ऐतिहासिक सिद्ध होने वाला है।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

अग्निपथ योजना में बड़ा बदलाव: 75 प्रतिशत अग्निवीरों को दो साल का अतिरिक्त सेवा विस्तार – myuttarakhandnews.com

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने अग्निपथ योजना में बड़ा बदलाव करते हुए चार साल की…

9 minutes ago

गंगनानी के पास हुआ हादसा, इनोवा कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी, 4 की मौत – myuttarakhandnews.com

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी जिले में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी के पास बृहस्पतिवार को दर्दनाक सड़क…

15 minutes ago

उत्तरकाशी में बड़ा सड़क हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन, पांच की मौत

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया।…

1 hour ago

उत्तरकाशी में भीषण सड़क हादसा, गंगोत्री धाम जा रही कार नदी में गिरी, कई लोगों की मौत – myuttarakhandnews.com

उत्तरकाशीः उत्तराखंड के उत्तरकाशी गंगनानी गर्मकुंड के पास गुरुवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया.…

2 hours ago

रानीपोखरी में 8 से 10 बीघा भूमि पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई

उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी बोले—अवैध प्लॉटिंग और अनधिकृत निर्माण के खिलाफ जारी रहेगा अभियान देहरादून। मसूरी-देहरादून…

2 hours ago

अमित शाह के समक्ष ‘वंदे मातरम्’ की प्रस्तुति देंगे भातखंडे संगीत महाविद्यालय के विद्यार्थी –

  देहरादून। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के 6 नवंबर को प्रस्तावित देहरादून दौरे के दौरान…

2 hours ago