Categories: hindiUttarakhand

मसूरी जितनी सर्द हो रहीं हल्द्वानी की रातें, उत्तराखंड में अगले 3 दिन क्या है मौसम पूर्वानुमान – Uttarakhand

Haldwani’s nights are getting as cold as Mussoorie, what is the weather forecast for the next 3 days in Uttarakhandइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all)हल्द्वानी: हल्द्वानी में रविवार की रात मसूरी की तरह सर्द रही। मौसम विभाग का कहना है कि बंगाल की खाड़ी में आए चक्रवात और पश्चिमी विक्षोभ के असर के कारण ठंड तेजी से बढ़ेगी। रात और सुबह के समय गिर रहा पाला ठिठुरन बढ़ाने लगा है। मौसम विभाग का दावा है कि पश्चिमी विक्षोभ ने असर दिखाना शुरू कर दिया है। माना जा रहा है कि उत्तर भारत में इसका वृहद प्रभाव पड़ेगा। इससे दिन में पारा गिरने के साथ ही रातें ठंडी होने लगेंगी।इस कारण अब शीघ्र ही पहाड़ों पर बर्फबारी और बारिश का दौर शुरू होने की संभावना है। इस बीच, रविवार रात हल्द्वानी का न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो उसी रात मसूरी के तापमान 6.9 डिग्री सेल्सियस के लगभग बराबर रहा। प्रदेश में अब अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से कम होता जा रहा है।ऐसे में दिन की तपिश भी कम हो रही है। पहाड़ों पर दिन में पारा जहां 17 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है, वहीं मैदानी इलाकों में यह 24 डिग्री सेल्सियस तक चढ़ रहा है। कुमाऊं के हिल स्टेशनों-मुनस्यारी, कौसानी, एबट माउंट, मुक्तेश्वर व बिनसर जैसे क्षेत्रों में रात को पारा पांच डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंचने लगा है।पश्चिमी विक्षोभ के लगातार सक्रिय रहने से अब ठंड असर दिखाने लगी है। बंगाल की खाड़ी में चक्रवात से भी रात-दिन का पारा प्रभावित हुआ। 15 दिसंबर के बाद ठंड ज्यादा असर दिखाना शुरू करेगी।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

अग्निपथ योजना में बड़ा बदलाव: 75 प्रतिशत अग्निवीरों को दो साल का अतिरिक्त सेवा विस्तार – myuttarakhandnews.com

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने अग्निपथ योजना में बड़ा बदलाव करते हुए चार साल की…

9 minutes ago

गंगनानी के पास हुआ हादसा, इनोवा कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी, 4 की मौत – myuttarakhandnews.com

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी जिले में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी के पास बृहस्पतिवार को दर्दनाक सड़क…

15 minutes ago

उत्तरकाशी में बड़ा सड़क हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन, पांच की मौत

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया।…

1 hour ago

उत्तरकाशी में भीषण सड़क हादसा, गंगोत्री धाम जा रही कार नदी में गिरी, कई लोगों की मौत – myuttarakhandnews.com

उत्तरकाशीः उत्तराखंड के उत्तरकाशी गंगनानी गर्मकुंड के पास गुरुवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया.…

2 hours ago

रानीपोखरी में 8 से 10 बीघा भूमि पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई

उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी बोले—अवैध प्लॉटिंग और अनधिकृत निर्माण के खिलाफ जारी रहेगा अभियान देहरादून। मसूरी-देहरादून…

2 hours ago

अमित शाह के समक्ष ‘वंदे मातरम्’ की प्रस्तुति देंगे भातखंडे संगीत महाविद्यालय के विद्यार्थी –

  देहरादून। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के 6 नवंबर को प्रस्तावित देहरादून दौरे के दौरान…

2 hours ago