Categories: hindiUttarakhand

केदारनाथ हेली सेवा के लिए 15 मिनट के अंदर 39 हजार बुकिंग, 1 आईडी से मिलेंगी इतनी टिकटें – Uttarakhand

39 thousand bookings for Kedarnath helicopter service within 15 minutes, this many tickets will be available with one IDइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all)देहरादून: Kedarnath Helicopter Booking:उत्तराखंड में चारों धामों के कपाट खुलने की तारीखों के साथ ही धामी सरकार की तैयारियां भी शुरू हो गईं हैं। केदारनाथ धाम के लिए हेलीकॉप्टर बुकिंग भी शुरू हो चुकी है। चारधाम यात्रा के लिए हेली सेवा की बुकिंग शुरू हो चुकी है।यात्रा को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। विशेषकर केदारनाथ धाम को लेकर लोगों की श्रद्धा का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि हेली सेवा की बुकिंग मंगलवार सुबह 12 बजे खुलने के मात्र 15 मिनट के भीतर ही पूरे माह के स्लॉट फुल हो गए।इस दौरान आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर मई महीने के 38,850 टिकट बुक हुए। केदारनाथ धाम के कपाट दो मई को खुल रहे हैं। धाम के लिए उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) और आईआरसीटीसी वेबसाइट www.heliyatra.irctc. co.in के जरिए हेली सेवा की बुकिंग ले रहे हैं।इसके तहत मई महीने के लिए आठ अप्रैल को बुकिंग स्लॉट खुलने के 15 मिनट के अंदर ही सारी टिकटें बिक गईं। टिकट बुक कराने को लेकर मची मारामारी के चलते साइट पर लोड बढ़ गया। इससे साइट खुलने में परेशानी भी हुई।टिकट बुक करने से चूक गए लोगों को अब जून के लिए स्लॉट खुलने का इंतजार करना पड़ेगा। मालूम हो कि केदारनाथ धाम के लिए पवन हंस, आर्यन एविएशन, हिमालयन हेली, ट्रांस भारत, ग्लोबल विक्ट्रा, थंबी एविएशन, केस्ट्रल एविएशन और एयरो एयरक्राफ्ट, हेली सेवा की सुविधा दे रही हैं।एक आईडी से 6 टिकट ही बुक होगीएसीईओ यूकाडा दयानंद सरस्वती ने बताया, केदारनाथ हेली सेवा के तहत 1295 यात्री रोज के हिसाब से टिकट बुक की गई हैं। चूंकि यात्रा दो मई से शुरू हो रही है, ऐसे में मई में 30 दिन के लिए करीब 38,850 टिकट बुक किए।केदारनाथ के कपाट 2 मई को खुलेंगेचारधाम यात्रा के लिए धामों के कपाट खुलने की तिथि तय की जा चुकी है। यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के कपाट 30 अप्रैल, केदारनाथ धाम के कपाट दो मई और बदरीनाथ धाम के कपाट चार मई को खुलेंगे। श्री हेमकुंड साहिब के कपाट 25 मई को खुलेंगे।चारधाम के लिए ऐसे करांए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशनउत्तराखंड चारधाम के लिए वेबसाइट registrationandtouristcare.uk.gov.in पर पंजीकरण कराया जा सकेगा। साथ ही मोबाइल ऐप touristcareuttarakhand पर भी पंजीकरण कराया जा सकेगा। हेलीकॉप्टर यात्रा के लिए हेली टिकट heliyatra.irctc.co.in पर बुक किए जा सकेंगे।इसके लिए बुकिंग अप्रैल पहले सप्ताह में शुरू होने की संभावना है। किसी भी समस्या के लिए टोल फ्री नंबर 0135-1364 पर श्रद्धालु 24 घंटे संपर्क कर सकते हैं। इसके साथ ही टेलीफोन नंबर 01352559898 और 01352552627 पर भी संपर्क कर सकेंगे।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

Rishikul to be developed as a centre of Ayurveda and Yoga: Dhami

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 11 Sep: Chief Minister Pushkar Singh Dhami today chaired a…

4 hours ago

Every school in U’khand will have disaster management plan: Suman

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 11 Sep:  Following the directions issued by Chief Minister Pushkar…

5 hours ago

Cong leaders uneasy over Nitin Nabin’s U’khand visit: Manveer Chauhan

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 11 Sep: BJP’s state media in-charge Manveer Singh Chauhan today…

5 hours ago

BNFC Mumbai reach semi-finals of All India Prize Money Football Championship-2026

my uttarakhand news Bureau Bageshwar, 11 Sep: The All India Prize Money Football Championship-2026, being…

5 hours ago

Bank strike paralyses services across Uttarakhand

By ARUN PRATAP SINGHGarhwal Post Bureau Dehradun, 11 Sep: Nationalised banks across Uttarakhand remained closed…

5 hours ago

DGP pays courtesy call on Gov; Law & Order issues discussed

my uttarakhand news Bureau DEHRADUN, 11 Sep: Director General, Police, Deepam Seth met Governor Lt…

6 hours ago