हरियाणा से हरिद्वार आ रही कार डिवाइडर से टकराई, एक की मौत, दो घायल – Haryana

Car coming from Haryana to Haridwar collided with a divider, one dead, two injuredइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all)हरिद्वार। रानीपुर झाल के पास मंगलवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हरियाणा से हरिद्वार की ओर आ रही एक तेज रफ्तार स्कोडा कार अचानक नियंत्रण खो बैठी और डिवाइडर से जा टकराई। इस भीषण टक्कर में कार सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। घायलों में एक की हालत नाजुक बताई जा रही है, जिसे बेहतर इलाज के लिए ऋषिकेश स्थित एम्स रेफर किया गया है।पुलिस ने मृतक की शिनाख्त 25 वर्षीय योगी शिवानंद पुरी उर्फ सगुन अग्रवाल, निवासी ए-17 ब्रजेश नगर, सहारनपुर के रूप में की है। मृतक के शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।घायलों में एक की पहचान ईशु, निवासी हरिपुर कला, हरिद्वार के रूप में हुई है, जबकि दूसरे घायल की शिनाख्त अभी तक नहीं हो सकी है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण वाहन की तेज रफ्तार बताया जा रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। यह हादसा एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के खतरनाक नतीजों की याद दिलाता है।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

कारा होटल्स का उत्तराखंड में बड़ा निवेश, बद्रीपुर में बनेगा 100 कमरों वाला लग्जरी होटल ‘कारा देहरादून’

नई दिल्ली/देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में हॉस्पिटैलिटी सेक्टर को नई पहचान देने की दिशा…

16 minutes ago

Enough petroleum stock in U’khand, panic unfounded – myuttarakhandnews.com | Uttarakhand News in English | Dehradun News Today| News Uttarakhand | Uttarakhand latest news

PIONEER EDGE NEWS SERVICE/Dehradun Public sector oil marketing companies Hindustan Petroleum Corporation Limited, Bharat Petroleum…

27 minutes ago

इलेक्ट्रिक स्कूटर से सैनिक कल्याण निदेशालय पहुंचे मंत्री गणेश जोशी, किया औचक निरीक्षण

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ईंधन बचत एवं पर्यावरण संरक्षण…

60 minutes ago

अस्पतालों में लापरवाही किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी- सुबोध उनियाल

स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने चैनराय जिला महिला चिकित्सालय का किया औचक निरीक्षण हरिद्वार। प्रदेश…

1 hour ago