Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में 40 हजार घरों पर लगेगा सोलर रूफटॉप, मिले 62 हजार से ज्‍यादा आवेदन – Uttarakhand

Solar rooftops will be installed on 40 thousand houses in Uttarakhand, more than 62 thousand applications receivedइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sandeep Chaudhary (see all)देहरादून। पीएम सूर्यघर योजना के अंतर्गत उत्तराखंड को तीन वर्षों में 40 हजार आवासीय भवनों की छत पर सौर संयंत्र की स्थापना का लक्ष्य मिला है। योजना के प्रति उत्साह का अंदाजा इससे लग सकता है कि अब तक इस याेजना का लाभ लेने के 62,144 आवेदन ऊर्जा विभाग को प्राप्त हो चुके हैं। इसमें से 29,621 सोलर रूफटॉप संयंत्र स्थापित हो चुके हैं। इनमें से 24,948 व्यक्तियों को केंद्र सरकार से सब्सिडी मिल चुकी है।40 मेगावाट से अधिक क्षमता के संयंत्रों की स्थापना की जा चुकी है। सौर ऊर्जा को हरित ऊर्जा के रूप में पर्यावरण के अनुकूल माना जाता है। केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकारें सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने का अभियान छेड़े हुए हैं। उत्तराखंड में मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना के साथ ही पीएम सूर्यघर योजना भी संचालित हो रही है। पीएम सूर्यघर योजना में नागरिकों को उनके आवासीय भवनों की छत पर सोलर रूफटॉप संयंत्र की स्थापना को प्रोत्साहित किया जा रहा है। इस योजना को लेकर प्रदेश में अभी तक बड़ा उत्साह देखने को मिला है। यद्यपि, यह उत्साह पर्वतीय जिलों की तुलना में मैदानी जिलों में अधिक देखने को मिल रहा है। सीएम सौर स्वरोजगार योजना में पर्वतीय जिलों की भागीदारी अपेक्षाकृत अधिक है।सब्सिडी के बढ़ते भार के कारण प्रदेश सरकार पीएम सूर्यघर योजना में एक अप्रैल, 2024 से सब्सिडी बंद कर चुकी है। तीन किलोवाट तक सोलर संयंत्र लगाने पर 85,800 रुपये की सब्सिडी केंद्र सरकार देती है। राज्य सरकार ने 51 हजार रुपये सब्सिडी दे रही थी। केंद्र सरकार की ओर से 24 हजार से अधिक आवेदकों को सब्सिडी मिल चुकी है। केंद्र से 138 करोड़ की सब्सिडी लाभार्थियों को उपलब्ध कराई जा चुकी है। इस योजना में राज्य सरकार 10,579 व्यक्तियों को 53.8 करोड़ की सब्सिडी दे चुकी है।ऊर्जा अपर सचिव एवं उत्तराखंड अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण की निदेशक रंजना राजगुरु ने कहा कि पीएम सूर्यघर योजना को लेकर राज्यवासियों ने बड़ा उत्साह दिखाया है। जिन आवेदनों को स्वीकृति मिल चुकी है, उन्हें सोलर रूफटॉप संयंत्र की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

देहरादून: बेटे ने धोखे से अपने नाम कराई बुजुर्ग की संपत्ति, 15 लाख रुपये भी लिए; अब मारपीट का आरोप – myuttarakhandnews.com

समाधान दिवस में अपनों की प्रताड़ना से परेशान बुजुर्गों ने लगाई न्याय की गुहार, डीएम…

39 minutes ago

आपदा से क्षतिग्रस्त विद्यालयों के पुनर्निर्माण को 30 करोड़ जारी

प्राथमिक व माध्यमिक स्कूलों के लिये जिलावार जारी की धनराशि  प्रभावित विद्यालयों में निर्माण कार्य…

1 hour ago

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से की मुलाकात

उत्तराखंड में 315 सड़कों के प्रस्तावों पर हुई चर्चा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत…

2 hours ago

CBSE Capacity Building Prog held at Asian School

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 10 Oct: The Asian School, Dehradun, hosted a two-day CBSE…

3 hours ago

वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान: गणेश गोदियाल के नेतृत्व में कांग्रेस का सुप्रीम कोर्ट कूच, निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे की मांग

देहरादून/नई दिल्ली: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर चलाए जा रहे ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’…

3 hours ago