Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में 3 दिन लगातार होगी बारिश, 50KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, येलो अलर्ट जारी – Uttarakhand

There will be continuous rain in Uttarakhand for 3 days, winds will blow at a speed of 50KM, yellow alert issuedइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sandeep Chaudhary (see all)नैनीताल : उत्तराखंड में मौसम विभाग ने 3 दिनों तक लगातार बारिश और 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की चेतावनी दी है। येलो अलर्ट जारी किया गया है। प्री-मानसून बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। कुछ इलाकों में भारी बारिश और ओले गिरने की संभावना है।मौसम विभाग के निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह ने बताया कि उत्तराखंड में प्री-मानसून बारिश अच्छी हुई है। चार जून तक मैदानी और पर्वतीय जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। कुछ इलाकों में भारी बारिश होगी और ओले गिरने की आशंका भी है। पांच और छह जून को पर्वतीय इलाकों में बारिश हो सकती है। इसके अलावा पचास किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं। इस साल उत्तराखंड में मई माह में जमकर बारिश हुई। पिछले साल के मुकाबले इस बार मई में लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिली। पिछले साल इसी अवधि में तापमान 42 डिग्री से ऊपर रहा था।इस बार मई में औसत तापमान 34 से 35 डिग्री दर्ज किया गया। कुछ दिनों में तापमान सामान्य से पांच से आठ डिग्री तक नीचे भी गया। मौसम विभाग के अनुसार मई माह में प्रदेश में 116.6 मिमी बारिश दर्ज की गई। सबसे ज्यादा बारिश बागेश्वर और सबसे कम यूएस नगर में दर्ज की गई। प्रदेश में सामान्य से 80 फीसदी अधिक (64.7 मिमी) बारिश हुई। अकेले देहरादून में 123 मिमी बारिश दर्ज की गई।शुक्रवार रोत देहरादून में तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 18.6 डिग्री पर पहुंच गया। जिले भर में 5.6 मिमी बारिश भी दर्ज की गई। इसके अलावा अन्य शहरों में भी तापमान कम रहा। रात में हल्की ठंड महसूस हो रही है और लोगों को पंखे और कूलर की जगह चादर ओढ़नी पड़ रही है।इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारीमौसम विभाग ने उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़, नैनीताल चंपावत में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इस बार मई माह में अच्छी बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत भी मिली है। कई जगहों पर बारिश से हल्का नुकसान भी हुआ है। लेकिन बारिश होने से इस बार गर्मी ने लोगों को ज्यादा परेशान नहीं किया है।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

यूपी में फिर महंगी हुई CNG, लखनऊ-आगरा समेत 5 शहरों में बढ़े दाम – myuttarakhandnews.com

लखनऊ: यूपी में सीएनजी के दाम वाहन चालकों को टेंशन में डाल सकते हैं. पेट्रोल…

5 hours ago

उत्तराखंड के पूर्व मंत्री हरक सिंह और सोनिया आनंद ने कब्जाई जमीन! सरकारी भूमि बेचने के आरोप – myuttarakhandnews.com

कंडोली निवासी एक व्यक्ति ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत…

6 hours ago

कोई इंस्पेक्टर था तो कोई वकील, उत्तराखंड हेलीकॉप्टर क्रैश में 5 दोस्तों की मौत; दर्शन कर हंसी-खुशी लौट रहे थे – myuttarakhandnews.com

उत्तराखंड के चमोली जिले में जोशीमठ के निकट हेलीकॉप्टर दुर्घटना में शुक्रवार को पायलट समेत…

7 hours ago

U’khand Gramin Bank opens Customer Service Point in Border Village of Tejam

my uttarakhand news BureauDehradun, 29 Oct: Uttarakhand Gramin Bank inaugurated its first Model Customer Service…

7 hours ago

National Conference of Women Journalists held in Hyderabad

By Lalita Baluni on returning from Hyderabad Dehradun, 29 Oct: A delegation of women journalists…

7 hours ago