राष्ट्रीय ग्राम स्वराज के तहत 5 दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत नव निर्वाचित सदस्यों का 5 दिवसीय आवासीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण कार्यक्रम आज गोपेश्वर के जिला पंचायत सभागार में शुरू हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष दौलत सिंह विष्ट, उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह, मुख्य विकास अधिकारी डॉ अभिषेक त्रिपाठी, अपर मुख्य अधिकारी तेज सिंह और जिला पंचायतराज अधिकारी रमेश चन्द्र त्रिपाठी ने मिलकर दीप प्रज्वलित कर किया। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य नव निर्वाचित सदस्यों को उनके कर्तव्यों और जिम्मेदारियों के प्रति सशक्त बनाना है।
राष्ट्रीय ग्राम स्वराज प्रशिक्षण में विकास योजनाओं पर जानकारी
राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत गोपेश्वर में नव निर्वाचित जिला पंचायत सदस्यों के प्रशिक्षण के प्रथम दिन जिला पंचायतराज अधिकारी रमेश चन्द्र त्रिपाठी ने 73वें संविधान संशोधन, त्रिस्तरीय पंचायतराज व्यवस्था, तथा गरीबी मुक्त और आत्मनिर्भर ग्राम और जिले के विकास योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। अपर मुख्य अधिकारी तेज सिंह ने जिला पंचायत की बैठकों, कार्य, अधिकारों, समितियों की भूमिका, डीपीडीपी, पंचायत निधि, 15वें वित्त आयोग और करारोपण शुल्क सहित अन्य विषयों पर चर्चा की। प्रशिक्षण में भाग लेने वाले सदस्यों ने इसे अपने लिए महत्वपूर्ण अनुभव बताते हुए समय-समय पर ऐसे प्रशिक्षणों की आवश्यकता जताई ताकि वे जनप्रतिनिधि के रूप में बेहतर काम कर सकें और क्षेत्र का विकास कर सकें।
लेखक- शुभम तिवारी (HNN24X7)
बदरीनाथ से लौट रहा था हेलीकॉप्टर, तभी चाई गांव के पास हुआ हादसा! 6 यात्री…
Uttarakhand Assembly Election 2027 अगले साल के चुनाव में खानपुर विधानसभा सीट उत्तराखंड में नया…
देहरादून। राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर 31 अक्टूबर को उत्तराखंड पुलिस प्रदेशभर में विभिन्न…
देहरादून। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का प्रस्तावित दो दिवसीय उत्तराखंड दौरा फिलहाल स्थगित हो गया है।…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/ Jyotirmath A helicopter has been reported missing between Jyotirmath and Badrinath,…
बद्रीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर लापता! DM ने की पुष्टि, रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू | Chamoli…