भारत सरकार की ओर से लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए प्रधानमंत्री पुरस्कारों के लिए पंजीकरण और आवेदन जमा करवाने की अंतिम तिथि 15 नवंबर निर्धारित की गई है। प्रधानमंत्री पुरस्कारों के लिए निर्धारित शर्तें और मापदंड पूरे करने वाले 15 नवंबर 2025 तक अपना आवेदन जमा करवा सकते हैं।
एक सरकारी प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि भारत सरकार के प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग की ओर से वर्ष 2006 में लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए प्रधानमंत्री पुरस्कार नाम से एक योजना शुरू की थी, जिसका उद्देश्य केंद्र और राज्य सरकारों के जिलों/संगठनों द्वारा किए गए असाधारण और अभिनव कार्यों को स्वीकार करना, मान्यता देना और पुरस्कृत करना है।
पुरस्कार प्रथम श्रेणी जिलों का समग्र विकास, द्वितीय श्रेणी आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम व श्रेणी नवाचार में प्रदान किए जाएंगे। इस संदर्भ में अधिक जानकारी के लिए पोर्टल https://pmawards.gov.in तथा दूरभाष 011-23367966 पर संपर्क किया जा सकता है।
इन पुरस्कारों को केवल मात्र लक्ष्यों की प्राप्ति के बजाए सुशासन, गुणात्मक उपलब्धि और अंतिम छोर तक कनेक्टिविटी पर केंद्रित रखा गया है। इसी को ध्यान में रखते हुए, पुरस्कारों के लिए आवेदनों का मूल्यांकन तीन मानदंडों सुशासन, गुणात्मक और मात्रात्मक आधार पर किया जाएगा।
राजस्व न्यायालयों के अभिलेख नियमित रूप से अपडेट रखने और समनों की समयबद्ध तामील के…
Kainchi Dham News: वीकेंड पर कैंची धाम समेत नैनीताल के पर्यटन स्थलों पर बढ़ी भीड़,…
जिला कारागार में विधिक जागरूकता शिविर, नशे के दुष्प्रभावों पर बंदियों ने नाटक के जरिए…
जिला योजना से 20 लाख की लागत से हुआ मरम्मत एवं पुनर्निर्माण कार्य पौड़ी- गांधी…
पंचकूला – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को पंचकूला के ताऊ देवीलाल क्रिकेट स्टेडियम…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/ Dehradun Chief minister Pushkar Singh Dhami has said that the struggle…