उत्तराखंड: केदारनाथ यात्रा में नदी पार करते समय फंसे 5 भक्त, SDRF ने बचाया – Uttarakhand

इस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sandeep Chaudhary (see all)उत्तराखंड में चारधाम यात्रा में भक्तों का उत्साह देखने को मिल रहा है। इसी बीच उत्तराखंड राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) की टीम ने 10 जून को रात 10:50 बजे लिनचोली के पास नदी के पार फंसे 5 लोगों को बचाया। SDRF टीम ने पूछताछ में पाया कि अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश) निवासी कुल 6 लोग श्री केदारनाथ जी के दर्शन कर शॉर्टकट रास्ते से गरुड़चट्टी की ओर जा रहे थे। रामबाड़ा क्षेत्र के पास नदी पार करते समय उनमें से एक व्यक्ति राहुल (22) तेज बहाव में बह गया। सूचना मिलते ही पोस्ट लिनचोली से उपनिरीक्षक जितेन्द्र सिंह के नेतृत्व में एसडीआरएफ की टीम आवश्यक बचाव उपकरणों के साथ तत्काल मौके के लिए रवाना हो गई।सूचना मिलने पर डीडीआरएफ भीमबली टीम ने युवकों की तलाश की, लेकिन अंधेरा अधिक होने और बहाव तेज होने के कारण युवकों का पता नहीं चल सका। बाकी 5 लोग नदी पार नहीं कर पाए और वहीं फंस गए। एसडीआरएफ की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और डीडीआरएफ के साथ मिलकर गरुड़चट्टी से वैकल्पिक मार्ग से युवकों तक पहुंची, जो कि अत्यधिक अंधेरे और नदी के तेज बहाव के कारण दुर्गम था। टीम ने पांचों युवकों को सुरक्षित मुख्य सड़क तक पहुंचाया और उन्हें लिनचोली की पुलिस चौकी के हवाले कर दिया।बता दें कि इससे पहले मंगलवार को उत्तराखंड राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल ने केदारनाथ से लौटते समय छोटी लिनचोली ग्लेशियर प्वाइंट के पास फंसे दो पर्यटकों को बचाया। यह घटना तब घटी जब केदारनाथ धाम की यात्रा से लौट रहे तीर्थयात्रियों ने शॉर्टकट लेने का प्रयास किया और रास्ता भटक गए। पोस्ट लिनचोली से उपनिरीक्षक जितेन्द्र सिंह के नेतृत्व में एसडीआरएफ टीम को आपदा नियंत्रण कक्ष, रुद्रप्रयाग से सूचना मिली और वे तुरंत मौके पर पहुंच गए। वहां पहुंचने पर टीम ने खोज अभियान शुरू किया और शीघ्र ही नदी के किनारे एक चट्टानी पहाड़ी पर फंसे हुए व्यक्तियों को ढूंढ निकाला।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks