देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत थाना सेलाकुई पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर उपद्रव और मारपीट कर रहे पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि चकराता रोड स्थित मिलन चौक के पास कुछ लोग आपस में विवाद कर रहे हैं और मारपीट पर उतारू हैं। सूचना मिलते ही थाना सेलाकुई पुलिस मौके पर पहुंची। जांच में पता चला कि दोनों पक्षों के बीच पहले से विवाद चल रहा था।
पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे शांत होने के बजाय और अधिक उग्र होकर झगड़ा करने लगे। मौके पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने धारा 170 बीएनएसएस के तहत पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी:
निजाम (24 वर्ष)
कैफ (20 वर्ष)
जैद (23 वर्ष)
सलमान (24 वर्ष)
महेश (47 वर्ष)
देहरादून, : देश के दूसरे सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक, पंजाब नैशनल बैंक के…
देहरादून, : देश के दूसरे सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक, पंजाब नैशनल बैंक के…
देहरादून। दून में महिला जज ने रैपिडो चालक पर छेड़छाड़, अपहरण के प्रयास और धमकी…
Chief Minister Dhami attends Dussehra Festival at Parade Ground my uttarakhand news Bureau Dehradun, 20…
By OUR STAFF REPORTER Dehradun, 20 Oct: Uttarakhand Cabinet Minister for Tourism, Religious Affairs and…
देहरादून। उत्तराखंड में कुछ दिनों तक मौसम साफ रहने के बाद अब एक बार फिर…