देहरादून। उत्तराखंड में मानसून ने आक्रामक रुख अपना लिया है। राज्य सरकार ने अगले 24 घंटे के लिए सात जिलों में अत्यधिक भारी वर्षा का हाई इंटेंसिटी अलर्ट जारी किया है। यह चेतावनी गुरुवार सुबह 10:55 बजे जारी की गई, जो शुक्रवार सुबह 10:55 बजे तक प्रभावी रहेगी।
यहां है भारी बारिश का खतराअलर्ट के अनुसार देहरादून, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, ऊधम सिंह नगर, नैनीताल और चम्पावत जिलों में कई स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने के साथ कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना है।
मौसम विभाग और राज्य आपदा प्रबंधन तंत्र ने लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने, नदी-नालों और गधेरों से दूर रहने तथा पहाड़ी मार्गों पर विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है। भारी बारिश के चलते भूस्खलन, सड़क बाधित होने, जलभराव और अचानक जलस्तर बढ़ने की आशंका भी जताई गई है।
प्रशासन ने संबंधित जिलों के अधिकारियों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए हैं। आपदा राहत दलों को भी संवेदनशील क्षेत्रों में सतर्क रहने को कहा गया है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया जा सके। चारधाम यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं और पहाड़ी क्षेत्रों की ओर जाने वाले यात्रियों को भी मौसम की ताजा जानकारी लेकर ही यात्रा करने की सलाह दी गई है।
पहाड़ी दुल्हन का दर्द देखकर भावुक हुए लोग, ढाई घंटे पैदल चलने के बाद उठाई…
देहरादून, : देश के दूसरे सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक, पंजाब नैशनल बैंक के…
देहरादून, : देश के दूसरे सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक, पंजाब नैशनल बैंक के…
देहरादून। दून में महिला जज ने रैपिडो चालक पर छेड़छाड़, अपहरण के प्रयास और धमकी…
Chief Minister Dhami attends Dussehra Festival at Parade Ground my uttarakhand news Bureau Dehradun, 20…
By OUR STAFF REPORTER Dehradun, 20 Oct: Uttarakhand Cabinet Minister for Tourism, Religious Affairs and…