चमोली ( प्रदीप लखेड़ा ) राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर में 51 वें वार्षिक क्रीड़ा समारोह का समापन हो गया है। विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में कला, विज्ञान, वाणिज्य और शिक्षा संकाय के प्रतिभागियों ने जोशीली भागीदारी की।
पुरस्कार वितरण समारोह में प्रथम , द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त प्रतियोगियों को मेडल और प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। क्रीड़ा समारोह में छात्र एवं छात्रा वर्ग में दौड़ 100,400,800,1500 और 5000 मीटर, रिले दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद, गोला फेंक और रस्सा कस्सी की प्रतियोगिताएं आयोजित हुई। सभी संवर्ग में कला संकाय ने सकल रूप में अधिकतम अंक प्राप्त कर इस वर्ष की विजेता ट्रॉफी अपने नाम की। लगातार तीन वर्ष विजेता होने पर कला संकाय ने चल वैजयंती ट्रॉफी पर भी कब्जा किया।
समापन कार्यक्रम के अंतिम दिन मुख्य अतिथि प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी रश्मि बिष्ट ने कहा कि शैक्षणिक गतिविधियों के साथ खेल गतिविधियों का होना महत्वपूर्ण है। महाविद्यालय में क्रीड़ा प्रतियोगिता में विद्यार्थियों द्वारा प्रतिभाग सराहनीय है।
प्राचार्य प्रो एमपी नगवाल ने सफल आयोजन के लिए क्रीड़ा समिति सहित सभी प्राध्यापकों , स्वयंसेवकों और प्रतिभागियों को धन्यवाद करते हुए कहा कि युवा जोश की सकारात्मक अभिव्यक्ति क्रीड़ा के माध्यम से होती है। क्रीड़ा सचिव डॉ एल एम तिवारी ने क्रीड़ा प्रतियोगिता में मनोयोग से सहयोग करने पर एथलेटिक कोच गोपाल सिंह रावत और राहुल राणा का आभार व्यक्त किया।
पुरस्कार वितरण समारोह में मंच संचालन डॉ डी एस नेगी ने किया।संकाय संयोजकों एवं सदस्यों द्वारा प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया गया।इस अवसर पर वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो एमके उनियाल, डॉ एस एस रावत, डॉ मनीष डंगवाल सहित समस्त प्राध्यापक उपस्थित रहे।
देहरादून। उत्तराखंड में जनहित के मुद्दों को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेशव्यापी ‘उत्तराखंड न्याय…
my uttarakhand news Bureau Mussoorie, 18 Oct: The ‘Seva Sankalp Abhiyan’ launched by the Mussoorie…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 18 Oct: A delegation of international film producers met Chief…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 18 Oct: State Cabinet Minister Ganesh Joshi inaugurated various development…
Dehradun, Oct 18 (IANS): Bollywood actor Akshay Kumar met Chief Minister Pushkar Singh Dhami at…
चमोली; बदरीनाथ धाम के कपाट 16 नवंबर को रात 9 बजकर 37 मिनट पर शीतकाल…