देहरादून,। ग्राफिक एरा में विशेषज्ञ मानव संसाधन विश्लेषण, एआई से डाटा आधारित निर्णय और स्मार्ट फैसलों पर मंथन करेंगे।
आज ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में मानव संसाधन विश्लेषण और एआई विषय पर सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि, आईआईटी रुड़की के प्रोफेसर डा. संतोष रागनेकर ने कहा कि भविष्य में करियर के लिए एआई और मानव संसाधन विश्लेषण जैसे कौशल महत्वपूर्ण होंगे। उन्होंने कहा कि डाटा को समझ कर सही निर्णय लिया जा सकता है। एआई नौकरी खत्म नहीं करती बल्कि नए अवसर पैदा करती है।
प्रो वीसी डा. संतोष एस. सर्राफ ने कहा कि मानव संसाधन में एआई और एनालिटिक्स आवश्यक हैं, ताकि काम सटीक रहे, जैसे 7 तारीख को वेतन समय पर मिल जाए और किसी भी कारण से गणना या विश्लेषण में कोई गलती न हो।
इस तीन दिवसीय सम्मेलन में विभिन्न तकनीकी सत्र आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान ह्यूमन रिसोर्स विश्लेषण, डाटा आधारित निर्णय प्रक्रिया, कर्मचारी स्थायित्व (एट्रिशन) विश्लेषण, प्रेडिक्टिव एवं प्रिसक्रिप्टिव एनालिटिक्स, एआई आधारित कार्यबल प्रबंधन जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।
सम्मेलन का आयोजन ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के डिपार्टमेंट ऑफ़ मैनेजमेंट स्टडीज ने किया। सम्मेलन में डिपार्मेंट आफ मैनेजमेंट स्टडीज के हेड डा. अजय कुमार पांडे, डा. गिरीश लखेड़ा, डा. दीपा वर्मा, डा. ख्याति कपिल, डा. रत्नांकर मिश्रा अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं शामिल हुए।
representational image The sale of ‘analog paneer’ in the market has now been banned. A…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 19 Aug: A serious allegation…
न्याय पंचायत, विधानसभा एवं संसदीय स्तर पर आयोजित होंगी अंडर-14 एवं अंडर-19 बालक-बालिका वर्ग की…
मानसून-एसईओसी से मुख्य सचिव ने की विस्तृत समीक्षा कहा-बंद सड़कों को शीघ्र खोला जाए, लोगों…
चमोली : जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में जिला सभागार, गोपेश्वर में जिला सड़क सुरक्षा…
देहरादून : लगातार हो रही बरसात के दौरान नदी किनारे रह रहे लोगों की सुरक्षा…